फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem in sanjarwas

Charkhi Dadri News: प्रत्याशी के बजाय संगठन को तरजीह देंगे सांजरवास के ग्रामीण

Fri, 04 Oct 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 04 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
problem in sanjarwas
ग्रामीण बोले : सही संगठन चुनेंगे तो प्रत्याशी भी मिलेगा अच्छा, इस बार अपना वोट डालेंगे सही जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव सांजरवास में चुनावी माहौल गर्म है। ग्रामीण प्रत्याशी के बजाय संगठन को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका कहना है कि संगठन की कार्यकारिणी अच्छी होगी तो प्रत्याशी भी संगठन के अनुसार ही कार्य करेगा। उनका कहना है कि अगर मतदान सही संगठन के पक्ष में करेंगे तो प्रत्याशी भी अच्छा मिलेगा।
ग्रामीण अली मोहम्मद, मनबीर, राजेश, अलीशान, सुनील, अलाउद्दीन व अमित ने बताया कि गांव की चौपालों में केवल संगठन व प्रत्याशियों की ही चर्चाएं चल रही हैं। ग्रामीण अभी संगठन व प्रत्याशियों के कार्य का आकलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना किसी जांच-परख के मतदान नहीं करेंगे। फिलहाल, गांव में प्रत्याशी वोट मांगने आए हैं। उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र की जानकारी भी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने अपने स्तर पर भी गांव में सुविधाएं दिलाने के वादे किए हैं। लेकिन, ग्रामीणों को हर किसी के वादे पर विश्वास नहीं है। न ही वे किसी झांसे में आकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि हलके के सभी उम्मीदवारों ने गांव में आकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उनके कार्यकर्ता भी गांव में आकर लोगों का मत जान रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर संगठन सही चुनेंगे तो विधायक सही व्यक्ति बनेगा। इससे गांव की समस्याएं भी स्वत: दूर हो जाएंगी।
- सांजरवास गांव की प्रमुख मांगें
- रोहतक रोड का निर्माण
- गांव की बाहरी कच्ची गलियाें का निर्माण
- गांव रानीला जाने वाली फिरनी का जीर्णोद्धार


- सांजरवास गांव के प्रमुख तथ्य
आबादी - 8510
मतदाता - 4432
महिला मतदाता - 2300
पुरुष मतदाता - 2132
साक्षरता दर - 80 प्रतिशत

फोटो -23
गांव सांजरवास में चुनावी चर्चा करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed