{"_id":"6a1c8097390034933f0d5194","slug":"potholes-on-the-highway-and-in-small-markets-are-inviting-accidents-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-155980-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हाईवे और छोटी बाजारी में सड़क पर बने गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हाईवे और छोटी बाजारी में सड़क पर बने गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण
Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
एनएच 334 बी पर बीचोंबीच बने गड्ढे से बचने के लिए डाली गई झाड़ियां।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के बीचोंबीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी और पुराना शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर छोटी बाजारी के बीच बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क के बिल्कुल बीचोंबीच बने इन गड्ढों के कारण यहां हर समय हादसों की आशंका बनी रहती है। वहीं समय पर गड्ढों को दुरुस्त न करवाने से लोगों में संबंधित विभागों के प्रति रोष का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर स्थानीय कॉलेज रोड पर स्टेडियम मोड़ के सामने पिछले करीब सवा महीने से गड्ढा बना हुआ है। प्रतिदिन हाईवे से हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन बना रहता है। इसके कारण यहां वाहनों के धंसने की संभावना बनी रहती है।
शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक से हीरा चौक को जाने वाली मुख्य सड़क पर छोटी बाजारी से थोड़ा पहले दो दिन पूर्व पुरानी पेयजल दरकने के सड़क में गहरा गड्ढा बन गया है। सड़क से सैकड़ों की संख्या में वाहनों के अलावा पैदल राहगीर गुजरते रहते हैं जिससे जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबा समय गुजरने के बाद भी संबंधित विभाग इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यदि समय रहते इन खुले पड़े गड्ढों की सुध नहीं ली गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्या कहते हैं लोग
नेशनल हाईवे 334बी होने से इस मार्ग पर 24 घंटे भारी और हल्के वाहनों का दबाव रहता है। हर रोज यहां से हजारों की संख्या में गाड़ियां, बसें और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। रात के समय स्थिति और भी भयानक हो जाती है जब अंधेरे में यह गड्ढा वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता। दोपहिया वाहन चालक अक्सर इस गड्ढे के कारण संतुलन खोकर गिर जाते हैं जिससे उन्हें गंभीर चोटें आती हैं।-- संदीप कुमार, स्थानीय दुकानदार।
दो दिन पहले चंपापुरी मुख्य जलघर से छोटी बाजारी बूस्टिंग स्टेशन को पानी से भरने के लिए बिछाई गई पुरानी लाइन धंस गई थी जिसके बाद टूटी पेयजल लाइन से निकले पानी से पूरी सड़क पर जलभराव हो गया था। वहीं सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है। यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। पेयजल लाइन टूटने की शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है लेकिन अभी तक विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। - अक्षय कुमार, स्थानीय निवासी।
वर्सन :
छोटी बाजारी को जाने वाली सड़क के बीच धंसी पेयजल लाइन को ठीक करवाने के लिए कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। जल्दी ही लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा।
-- सोहन लाल, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, दादरी।
विज्ञापन
बता दें कि शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर स्थानीय कॉलेज रोड पर स्टेडियम मोड़ के सामने पिछले करीब सवा महीने से गड्ढा बना हुआ है। प्रतिदिन हाईवे से हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन बना रहता है। इसके कारण यहां वाहनों के धंसने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक से हीरा चौक को जाने वाली मुख्य सड़क पर छोटी बाजारी से थोड़ा पहले दो दिन पूर्व पुरानी पेयजल दरकने के सड़क में गहरा गड्ढा बन गया है। सड़क से सैकड़ों की संख्या में वाहनों के अलावा पैदल राहगीर गुजरते रहते हैं जिससे जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबा समय गुजरने के बाद भी संबंधित विभाग इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यदि समय रहते इन खुले पड़े गड्ढों की सुध नहीं ली गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्या कहते हैं लोग
नेशनल हाईवे 334बी होने से इस मार्ग पर 24 घंटे भारी और हल्के वाहनों का दबाव रहता है। हर रोज यहां से हजारों की संख्या में गाड़ियां, बसें और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। रात के समय स्थिति और भी भयानक हो जाती है जब अंधेरे में यह गड्ढा वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता। दोपहिया वाहन चालक अक्सर इस गड्ढे के कारण संतुलन खोकर गिर जाते हैं जिससे उन्हें गंभीर चोटें आती हैं।