फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Polling will be held in 45 booths, 587 policemen will do election duty

45 बूथों पर होगा मतदान, 587 पुलिसकर्मी करेंगे चुनावी ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Polling will be held in 45 booths, 587 policemen will do election duty
चरखी दादरी। शहरी सरकार चुनने के लिए 42635 मतदाता आज लोकतंत्र में मिले अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन ने भी निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए 45 बूथ बनाए गए हैं और 88 ईवीएम इन बूथों पर रखवाई जाएंगी। पुलिस विभाग ने 587 कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई है जबकि प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया के लिए 54 पोलिंग टीमें बनाई हैं। इन टीमों ने शनिवार को ईवीएम से फाइनल रिहर्सल की।
विज्ञापन

बता दें कि आज होने वाले मतदान से 78 पार्षद और 11 चेयरमैन प्रत्याशियों का भविष्य तय होगा। चुनाव को लेकर सभी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी और रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया। शनिवार को चुनाव प्रचार थमा रहा। वहीं, दूसरी ओर चुनाव को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारी दिनभर तैयारियों में उलझे रहे।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल यादव ने बताया कि 45 बूथों पर होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने 54 टीमें बनाई हैं और इनमें से 20 फीसदी यानी नौ टीमें रिजर्व हैं। बूथ पर मतदाता संख्या के लिहाज से टीम में कर्मचारियों को शामिल किया गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। शहर में 31 बूथ ऐसे हैं जहां मतदाता संख्या एक हजार से कम है और यहां एक टीम में चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के 14 बूथ ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या एक हजार से पार है और यहां पांच सदस्यीय टीम मतदान करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड दो में सबसे अधिक और वार्ड तीन में सबसे कम मतदाता -
बता दें कि शहर में 42,635 मतदाता हैं। इस बार वार्ड-2 में सर्वाधिक और वार्ड-3 में सबसे कम मतदाता हैं। शहर में 22 हजार से अधिक पुरुष और 20 हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। वार्ड 7 से सुमन गोयल निर्विरोध पार्षद चुनी जा चुकी हैं। जबकि 20 वार्डों के पार्षद और नप चेयरमैन का चुनाव मतदान के जरिये ही होना है। वार्ड 1, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 व 21 में इस चुनाव के लिए दो-दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं, वार्ड 2 व 10 में 3-3 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन वार्डों में 19 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
वार्ड संख्या - वोटर संख्या - पोलिंग बूथ -
1 - 2370-2
2 - 3232-3
3 - 1325-2
4 - 1571-2
5 - 2422-3
6 - 2008-2
8 - 1720-2
9 - 2180-2
10 - 2434-3
11 - 1676-2
12 - 1734-2
13 - 1978-2
14 - 2380-2
15 - 2386-2
16 - 2021-2
17 - 1795-2
18 - 1852-2
19 - 1916-2
20 - 1730-2
21 - 1695-2
(नोट : वार्ड 7 में पार्षद का निर्विरोध चयन हो चुका है। इस वार्ड में 2190 मतदाता हैं।)
- इन वार्डों में हैं संवेदनशील बूथ
वार्ड- 3 में बूथ संख्या 6 व 7, वार्ड-9 में बूथ संख्या 19 व 20, वार्ड-14 में बूथ संख्या 30 व 31 और वार्ड-21 में बूथ संख्या 44 और 45 संवेदनशील हैं। यहां 4 से 5 पुलिसकर्मियों की तैनाती संभव है।
- ये हैं 14 अति संवेदनशील बूथ
वार्ड-7 में बूथ संख्या 15 व 16, वार्ड-11 में बूथ संख्या 24 व 25, वार्ड-12 में बूथ संख्या 26 व 27, वार्ड-17 में बूथ संख्या 36 व 37, वार्ड-18 में बूथ संख्या 38 व 39, वार्ड-19 में बूथ संख्या 40 व 41 और वार्ड-20 में बूथ संख्या 42 व 43 अति संवेदनशील बूथ हैं।

- चेयरमैन के लिए ये 11 प्रत्याशी हैं दौड़ में -
प्रत्याशी नाम - चुनाव चिह्न
बक्शी सैनी - कमल का फूल
बलराज फौगाट - हाथी
राहुल वत्स - चश्मा
शिवेंद्र फौगाट - झाडू
अनीता जांघू - ईंट
मनोज - घंटी
रविंद्र गुप्ता - रिक्शा
राजेश शर्मा - कुर्सी
रामफल - कैंची
विरेंद्र पप्पू - बस
संदीप कुमार - कुल्हाड़ी
वर्जन ::
निकाय चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाया जाएगा और इसके लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को पोलिंग टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
- अनिल यादव, दादरी एसडीएम एवं चुनाव रिटर्निंग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed