फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   polling record

Charkhi Dadri News: मतदान का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाए... तो मजा आ जाए

Sat, 05 Oct 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
polling record
- 67 साल के चुनावी इतिहास में वर्ष 2014 में हुआ दादरी हलके में सर्वाधिक 75.1 तो बाढड़ा हलके में 78.1 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं से इस बार पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दोनों हलकों के विधानसभा चुनाव में 33 प्रत्याशियों के अलावा 4.06 लाख मतदाताओं की भी परीक्षा है। जिला प्रशासन को इस बार मतदाताओं से 10 साल पुराना मतदान का रिकॉर्ड तोड़ने की आस है। पिछले 67 साल के चुनावी इतिहास में दादरी हलके में सर्वाधिक 75.1 और बाढड़ा हलके में 78.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों हलकों में यह रिकॉर्ड वर्ष 2014 के चुनाव में बना था, जो वर्ष 2019 के चुनाव में नहीं टूट पाया। इस बार मतदाताओं से इस कारनामे की उम्मीद है।
विज्ञापन

साल 2014 में बाढड़ा हलके में 1,69,841 मतदाता थे। इनमें से 1,32,744 मतदाताओं ने वोट दिए थे। इस चुनाव में 78.1 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड बना था। यह आज तक कायम है। दोनों हलकाें के मतदाता अब तक इसे तोड़ने में असफल रहे हैं। वहीं, वर्ष 2014 में दादरी हलके की जनता ने 75.1 प्रतिशत मतदान किया था। इस बार चुनाव में जिले 4,06,316 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें से बाढड़ा हलके से 1,97,966 मतदाता और दादरी हलके से 2,08,350 मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। साथ ही अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भी दोनों हलकों के मतदाताओं में कड़ी टक्कर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों हलकों में अब तक हुए मतदान की स्थिति



चुनावी वर्ष - बाढड़ा - दादरी

1967 - 69.9 - 68.5

1968 - 57.2 - 40.2
1972 - 66 - 58.5
1977 - 64.2 - 61.8

1982 - 56.2 - 58.3
1987 - 67.6 - 66.3

1991 - 62.3 - 62.6
1996 - 70.4 - 68.9

2000 - 73.7 - 69.9

2005 - 76.2 - 73.6

2009 - 71.1 - 67.2

2014 - 78.1 - 75.1

2019 - 70.2 - 65.1
फोटो 24
मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed