{"_id":"670064728141b976ac052fa4","slug":"polling-parties-reached-at-centers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124393-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बूथों पर पहुंचते ही पोलिंग पार्टियों ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी को किया सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बूथों पर पहुंचते ही पोलिंग पार्टियों ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी को किया सूचित
Sat, 05 Oct 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव आयोग को समय-समय पर एसएमएस के माध्यम से देंगे मतदान संबंधी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव सामग्री लेकर सभी पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मतदान केंद्र पर पहुंचते ही पीठासीन अधिकारी की ओर से सहायक रिटर्निंग अधिकारी को सूचित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों सहित पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, पीठासीन अधिकारी डायरी, सील, ग्रीन पेपर सील, बैलेट पेपर व स्टि्रप सील आदि दस्तावेज वितरित किए गए। शनिवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान शुरू करवाने से 90 मिनट पहले प्रत्याशियों के बूथ स्तर के एजेंटों की उपस्थिति में संबंधित पीठासीन अधिकारी मॉक पोल भी करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारी समय-समय पर मतदान संबंधी जानकारी संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव आयोग को एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध करवाते रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
फोटो 25
ईवीएम लेकर मतदान केंद्र के लिए रवाना होती दादरी हलके की पोलिंग पार्टी। संवाद