{"_id":"659e3861080206741c078d4b","slug":"police-arrested-young-man-roaming-with-chitta-in-dadri-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: चिट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, आरोपी की राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: चिट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, आरोपी की राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी
Wed, 10 Jan 2024 11:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:55 AM IST
सार
एसआई भीमसिंह ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए शहर के मेजबान चौक पर तैनात थी। उसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि नगर के वार्ड नंबर 18 निवासी विकास उर्फ ढिल्लू उर्फ विक्की मादक पदार्थ बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी के लोहारू रोड पर चिट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को शहर थाना पुलिस ने दबोचा है। उसके पास से आठ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। शहर के वार्ड-18 निवासी आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एसआई भीमसिंह ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए शहर के मेजबान चौक पर तैनात थी। उसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि नगर के वार्ड नंबर 18 निवासी विकास उर्फ ढिल्लू उर्फ विक्की मादक पदार्थ बेचने का कार्य करता है। इस समय वह लोहारू रोड पर मित्तल पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में चिट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा नजर आाया।
विज्ञापन
संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी बढ़ी तो युवक वहां से भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विकास उर्फ ढिल्लू उर्फ विक्की बताया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी के तौर पर आबकारी विभाग निरीक्षक सतबीर सिंह को मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के कोट की जेब से आठ ग्राम चिट्टा बरामद हो गया।
विज्ञापन