फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested two including juvenile in firing case

फायरिंग मामला: किशोर समेत पुलिस ने दो को दबोचा, दो पिस्तौल और एक कारतूस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two including juvenile in firing case
चरखी दादरी।
विज्ञापन

चंपापुरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति पर फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक किशोर भी है। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक, दो पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है। दो आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। दूसरी ओर छर्रे लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत में भी सुधार है।

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर बाद चंपापुरी निवासी पवन कूलर की मोटर लेने के लिए एक दुकान पर आया था। उसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पवन पर फायर कर दिया। इस हमले में पवन छर्रे लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने उसके बयान पर सचिन समेत चार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता पवन कुुमार ने बताया कि फायरिंग मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक किशोर है जबकि दूसरे आरोपी का नाम सचिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed