{"_id":"68a4c038cdcfc70db2015c90","slug":"police-along-with-dog-squad-searched-valmiki-basti-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143064-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस ने एक घंटे खंगाली वाल्मीकि बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस ने एक घंटे खंगाली वाल्मीकि बस्ती
विज्ञापन
वाल्मीकि बस्ती में जांच अभियान चलाती टीम। स्रोत : पुलिस
चरखी दादरी। पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वाॅयड के साथ मंगलवार शाम शहर की वाल्मीकि बस्ती में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे तक अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों के घर खंगाले गए। हालांकि इस दौरान कहीं से कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु बरामद नहीं हुई।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों व नशीले पदार्थों व तस्करों की तलाश में वाल्मीकि बस्ती में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान बस्ती में संदिग्ध व्यक्तियों व स्थानों की पहचान की गई जबकि वहां खड़े वाहनों की जांच भी की गई।
पुलिस ने यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने, नशीले पदार्थ व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया है। नशीले पदार्थों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वाॅयड की मदद ली गई। नशा तस्करी और अपराध को रोकने के लिए इस तरह की मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी।