फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Person returned from Delhi found Corona infected

दिल्ली से लौटा व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव

Sat, 13 Jun 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Person returned from Delhi found Corona infected
कोविड-19 अस्पताल जहां से आठ संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। दिल्ली से लौटा संक्रमित बुजुर्ग (69) पिचोपा गांव का रहने वाला है। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 47 हो गई हैं। वहीं, कोविड अस्पताल में भर्ती 13 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। अब डिस्चार्ज किए गए संक्रमितों की संख्या सात से बढ़कर 20 हो गई है। 13 संक्रमितों के घर लौटने पर जिले का रिकवरी रेट 27.34 फीसदी बढ़ गया है। वीरवार तक जिले का रिकवरी रेट 15.21 फीसदी था जो शुक्रवार को नया केस आने के बावजूद बढ़कर 42.55 फीसदी हो गया।
विज्ञापन

जिले शुक्रवार दोपहर तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 46 थी जो एक और पॉजिटिव केस आने के बाद 47 हो गई। वीरवार दोपहर तक जिले में 38 कोरोना एक्टिव केस थे। वीरवार शाम पांच और शुक्रवार सुबह आठ संक्रमितों के घर जाने से 25 एक्टिव केस बच गए। वहीं, नया मामला सामने आने के बाद एक्टिव केस की संख्या शुक्रवार शाम को 31 हो गई है। डिस्चार्ज होने वाले चांगरोड, छपार, बौंद खुर्द सहित शहर के सुभाष चौक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार शनिवार को रिकवरी रेट और बढ़ने की उम्मीद है। विभाग तीन से चार संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजने की तैयारी में है। जिले में शुक्रवार तक 20 संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। हालांकि ढाणी फौगाट निवासी छाजूराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है और स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने मौत के कारण की अब तक पुष्टि नहीं की है। शुक्रवार को आठ संक्रमितों का घर लौटना जिलावासियों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून माह में 24 संक्रमित, 18 ठीक होकर लौटै
जून माह के पहले 11 दिनों में जिले में 23 संक्रमित मिले हैं जबकि 18 ठीक होकर घर लौटे हैं। शहर में कोरोना के तीन पॉजिटिव केस पाए गए हैं और इनमें से दो ठीक होकर घर लौट चुके हैं। दूसरे संक्रमित को भी शुक्रवार को ही डिस्चार्ज किया गया। शहर की शंकर कॉलोनी निवासी युवक भी संक्रमित मिल चुका है।
इन्हें किया गया शुक्रवार को डिस्चार्ज
पुणे से लौटी बौंद खुर्द निवासी महिला को डिस्चार्ज किया गया है। वह करीब 20 दिनों से कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट थी। शहर के सुभाश चौक निवासी एवं रिटायर्ड नेवी अधिकारी को भी डिस्चार्ज किया गया है। चांगरोड गांव निवासी एक ही परिवार की दो महिलाओं को डिस्चार्ज किया गया है और वो गुरुग्राम से लौटे परिवार के एक सदस्य के संपर्क में आई थीं। छपार गांव निवासी एक किशोरी को भी डिस्चार्ज किया गया है। इससे पहले हिंडोल, चंपापुरी, घिकाड़ा व झोझू कलां निवासी संक्रमितों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
11 कंटेनमेंट जोन में की 8577 लोगों की स्क्रीनिंग
जिले में इस समय 11 कंटेनमेंट जोन में हैं। दादरी शहर और घिकाड़ा रोड पर 262 घर कवर कर 1089 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। रावलधी गांव के कंटेनमेंट जोन में 55 घर कवर कर 305 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। शहर की शंकर कॉलोनी के 17 घरों में रहने वाले 59 लोगों की, गांधी नगर के 48 घरों में रहने वाले 282 लोगों की, ढाणी फौगाट गांव के 41 घरों में रहने वाले 237 लोगों की, कलियाणा गांव के 15 घरों में रह रहे 76 लोगों की, सांवड़ के 282 घरों में रहने वाले 1429 लोगों की, बलकरा गांव के 242 घरों में रहने वाले 1473 लोगों की, माई कलां गांव के 265 घरों में हने वाले 1219 लोगों की, मानकावास गांव के 263 घरों में रहने वाले 1219 लोगों की, संतोखपुरा गांव के 235 मकानों में रहने वाले 1139 लोगों समेत रणकोली गांव के 47 घरों में रहने वाले 128 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

जिले में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है जबकि 13 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है और इनमें से 20 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। -डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed