फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People troubled by waterlogging in Dadri blocked NH-334B, police took away from road by holding their hands

Dadri: जलभराव से त्रस्त लोगों ने लगाया एनएच-334 बी पर लगाया जाम, पुलिस ने हाथ पकड़कर सड़क से उठाया

Wed, 25 Sep 2024 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Sep 2024 02:31 PM IST
सार

दादरी में 13 सितंबर को हुई बारिश के बाद से कुछ गांवों समेत शहर के लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी में जलभराव की समस्या बनी है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कॉलोनी के लोग लामबंद होकर एनएच-334 पर पहुंचे और देहाती ठाठ के सामने रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन
People troubled by waterlogging in Dadri blocked NH-334B, police took away from road by holding their hands
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी में जलभराव की समस्या से त्रस्त लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को एनएच-334 पर दो जगह लाम लगाया। करीब 2 घंटे 45 मिनट बाद पुलिस कर्मचारियों ने सख्ती बरतते हुए 20 महिलाओं समेत 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया। हालांकि लोगों के थाने पहुंचने और मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया। इतना ही नहीं संबंधित विभाग की ओर से पानी निकासी का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि 13 सितंबर को हुई बारिश के बाद से कुछ गांवों समेत शहर के लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी में जलभराव की समस्या बनी है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कॉलोनी के लोग लामबंद होकर एनएच-334 पर पहुंचे और देहाती ठाठ के सामने रोड जाम कर दिया। इसके बाद 11:42 पर प्रदर्शनकारी यहां से शहर के लोहारू चौक पहुंचे और ओवरब्रिज के नीचे रोड जाम कर दिया। इसके बाद यहां पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई, लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला।
विज्ञापन


12:05 मिनट पर पुलिस की टीम बस लेकर वहां पहुंची और सख्ती बरतते हुए प्रदर्शनकारियों को उठाकर बस में बैठाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी महिला चोटिल और बेसुध हो गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पुलिस प्रदर्शनकारियों को बस में बैठा कर सिटी थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में पहुंचे लोग तो एसडीएम और डीएसपी भी आए
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद उनके अन्य साथी थाने पहुंच गए। इसके बाद व्यापार मंडल पदाधिकारियों समेत निर्दलीय प्रत्याशी अजीत फोगाट भी थाने आ गए। वहीं, मामला तूल पकड़ देख एसडीएम नवीन कुमार और डीएसपी धीरज कुमार भी थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां संबंधित विभाग से समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिलाया गया जबकि प्रदर्शनकारियों को भी रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed