फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People troubled by the problem of waterlogging blocked NH-334B

Charkhi Dadri News: जलभराव की समस्या से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Sat, 06 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the problem of waterlogging blocked NH-334B
चरखी दादरी में जलभराव के विरोध में एनएच-334 बी पर जाम लगाते दयानंद कॉलोनी के लोग। संवाद
चरखी दादरी। जलभराव की समस्या से त्रस्त दयानंद कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को एनएच-334 बी पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर टीम सहित थाना प्रभारी सन्नी कुमार और जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मोहनलाल मौके पर पहुंचे। लोगों को जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम के चलते करीब 40 मिनट तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हैं। दयानंद कॉलोनी निवासियों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। लोगों ने महेंद्रगढ़ चुंगी पर सुबह करीब सवा 11 बजे सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कॉलोनी निवासी अजय, गोलू, पवन कुमार, सावित्री देवी, पूनम व सचिन आदि ने कहा कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं होने पर मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा। कई दिनों से वो समस्या झेल रहे हैं जबकि प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।
विज्ञापन

- 300 मोटर लगाकर जिले से हो रही पानी निकासी

पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण दादरी शहर समेत 20 से अधिक गांवों के खेतों में पानी भरा हुआ है। प्रशासन की ओर से पानी निकासी के लिए करीब 300 मोटर व पंप सेट लगाए गए हैं लेकिन इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे है। शहर के कई वार्डाें की कच्ची गलियों में भी हालात ऐसे बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसडीओ ने शुरू कराई पानी निकासी
मौके पर पहुंचे एसडीओ मोहनलाल ने लोगों से बातचीत कर समस्या जानी। उन्होंने मौके पर टीम को मोटर के साथ बुलाया और इसे चलाकर पानी निकासी की कवायद शुरू करवा दी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान करा दिया जाएगा।


-----
जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने जाम लगाया था। विभागीय अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद उन्होंने जाम खोल दिया। पुलिस टीम यातायात व्यवस्था बहाल करवाकर लौट गई।
सन्नी सिंह, एसएचओ, दादरी सिटी पुलिस थाना

-----
दयानंद कॉलोनी में मोटर लगाकर पानी की निकासी शुरू करवा दी है। जल्द ही लोगों को जलभराव की समस्या से राहत दिला दी जाएगी।
मोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed