{"_id":"676c8ff86d315d2429069119","slug":"panchayat-in-naveen-murder-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128695-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन हत्याकांड : चरखी में हुई विभिन्न गांवों की पंचायत, 21 सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन हत्याकांड : चरखी में हुई विभिन्न गांवों की पंचायत, 21 सदस्यीय कमेटी गठित
Thu, 26 Dec 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
चरखी गांव में आयोजित पंचायत में मौजूद लोग। संवाद
- पंचायत ने उठाई 21 दिसंबर को ग्रीन मिडोज स्कूल में हुए हत्याकांड के शिकायतकर्ता एवं घिकाड़ा सरपंच पर भी कार्रवाई की मांग, स्कूल में आकर उपद्रव करने का आरोप
- वीरवार को एसपी से मिलेगी 21 सदस्यीय कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बच्ची पर स्कूल बस चढ़ने के बाद चरखी स्थित ग्रीन मिडोज स्कूल में हुए नवीन हत्याकांड को लेकर चरखी में विभिन्न गांवों की पंचायत आयोजित की गई। इसमें फतेहगढ़ निवासी नवीन हत्याकांड के शिकायतकर्ता एवं घिकाड़ा सरपंच विपिन पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई। मांग परवान चढ़ाने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित की गई जो वीरवार को एसपी अर्श वर्मा से मिलेगी।
घिकाड़ा गांव के सरपंच विपिन के बेटे को लेने पहुंची ग्रीन मिडोज स्कूल की बस गली में मौजूद सरपंच की बेटी पर चढ़ गई थी। इसके बाद चरखी स्थित ग्रीन मिडोज स्कूल में विवाद हुआ था। इसमें सरपंच के साथ आए फतेहगढ़ निवासी नवीन को छुरा घोंपा गया था। उसकी रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सरपंच विपिन की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल संचालकों समेत चरखी निवासी कर्मबीर उर्फ कन्नी, भटू व बस चालक पर केस दर्ज किया था। आरोपी कर्मबीर उर्फ कन्नी को दादरी सदर थाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
इस हत्याकांड में दूसरे पक्ष पर कार्रवाई न होने पर बुधवार सुबह 11 बजे चरखी गांव में पंचायत आयोजित की गई। सांगवान खाप के पूर्व कार्यवाहक प्रधान एवं पूर्व सरपंच मास्टर ताराचंद की मानें तो पंचायत में फतेहगढ़, घिकाड़ा, पैंतावास कलां, अख्त्यारपुरा व चरखी समेत अन्य समीपवर्ती गांवों के मौजिज लोगों ने भाग लिया। पंचायत में स्कूल आकर उपद्रव करने वाले घिकाड़ा सरपंच विपिन पर भी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। इसके बाद सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय कमेटी गठित की गई जो 26 दिसंबर को दादरी एसपी से मिलेगी।
- ग्रामीण बोले : पुलिस की मौजूदगी में हुआ हत्याकांड
पंचायत में उपस्थित मास्टर ताराचंद ने कहा कि स्कूल में उपद्रव शुरू करते ही प्रबंधन समिति ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उनकी मौजूदगी में विवाद बढ़ गया। पंचायत में कहा गया कि पुलिस की मौजूदगी में वारदात हुई और इसके बाद पुलिस ने डायल 112 पर की स्कूल संचालक की ओर से की गई शिकायत पर कार्रवाई तक नहीं की।
- 21 सदस्यीय कमेटी में इन्हें किया गया शामिल
21 सदस्यीय कमेटी में मास्टर ताराचंद चरखी, सरपंच भूपेंद्र, दलबीर, अमरजीत सोनी पैंतावास कलां, जसवीर, राजेंद्र, रविंद्र, नवीन, संजय, सुरेश पहलवान, राजेंद्र, होशियार सिंह, ओमप्रकाश,सतपाल, महीपाल, अनिल, सूरजमल शास्त्री, मातूराम, हरेंद्र पप्पू, मनोज पहलवान व हरिराम को शामिल किया गया है।
फोटो 32

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद