{"_id":"66f206b0d0f65f9eae0cc094","slug":"operation-akraman-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123804-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस टीमों ने दबोचे 9 आरोपी, साइबर अपराध और ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस टीमों ने दबोचे 9 आरोपी, साइबर अपराध और ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी
Tue, 24 Sep 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अचीना निवासी बुधराम हत्याकांड का आरोपी अंकित। स्रोत: पुलिस विभाग
ऑपरेशन आक्रमण : 19 टीमों में शामिल 119 पुलिस कर्मचारियों ने जिले के अलावा राजस्थान में दी दबिश, हत्या के आरोपी को अचीना गांव से तो साइबर अपराधियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने सोमवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत 19 पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इन टीमों ने 9 आरोपियों को दबोचा। इसमें ब्लाइंड मर्डर समेत साइबर अपराध का आरोपी भी शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर के आदेशानुसार और एसपी पूजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इसके तहत थाना और चौकी स्तर के अलावा स्पेशल स्टाफ और अपराध शाखा से 19 टीमें गठित की गईं। इन टीमों में 112 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया। सभी टीमों ने सुबह एकसाथ दबिश दी और दोपहर तक कार्रवाई चली। इस दौरान पुलिस टीमों के हाथ सफलता भी लगी। वहीं, एसपी पूजा वशिष्ठ का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज किए। इनमें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। चारों मामलों में पुलिस ने देसी शराब की 98 बोतलें बरामद कीं और आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज किया गया। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहा एक पीओ भी पुलिस टीम के हाथ लग गया। उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने अन्य आपराधिक मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद किया। ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला चरखी दादरी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 170 चालान, जिनमें 130 वाहनों के चालान गलत लेन के और 40 अन्य रहे।
- हथियार समेत पकड़ा युवक, पूछताछ में कबूली हत्या की वारदात
ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस टीम ने अचीना निवासी अंकित को देसी पिस्तौल समेत काबू किया। उसकी गिरफ्तारी अचीना नहर पुल के पास से हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गांव निवासी बुधराम की गोली मारकर हत्या करने की वारदात कबूल कर ली। इससे ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझ गई। बुधवार की हत्या आरोपी अंकित ने 19 अगस्त को खेत में बने कमरे में की थी। शव को चारपाई पर पड़ा छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। उसे अपराध शाखा टीम ने काबू किया।
- 99,000 की साइबर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन आक्रमण के तहत साइबर थाना पुलिस ने जीतपुरा निवासी युवक से 99,000 की ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान राजस्थान के डिग जिला के गांव खेरली नानू निवासी अनिल व साहरुन के रूप में हुई है। उन्होंने जीतपुरा निवासी राकेश के खाते में एक लाख रुपये भेजने के फर्जी मैसेज भेजकर अपने खाते में 99 हजार रुपये डलवाए थे। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है।
वर्सन::
जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। भविष्य में भी पुलिस की इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि गैरकानूनी गतिविधियां करने वाले अपराधियों की सूचना पुलिस को दें। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाएगी।
-पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी
फोटो 05
पुलिस की गिरफ्त में अचीना निवासी बुधराम हत्याकांड का आरोपी अंकित। स्रोत : पुलिस विभाग
फोटो 06
ट्राॅला चालक का लेन ड्राइविंग का चालान करता पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस विभाग
फोटो 07
एसपी पूजा वशिष्ठ।