फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   OP Chautala Said, Elections will have to be done

लुटेरे डरे हुए हैं, मगर चुनाव तो करवाना ही पड़ेगा : चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
OP Chautala Said, Elections will have to be done
मंच पर इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला व अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आने वाली सरकार इनेलो की बनेगी। ऐलनाबाद की सीट खाली है। संविधान के अनुसार छह महीने में चुनाव कराने होते है मगर प्रदेश सरकार डरी हुई है। चुनाव में भद पीट जाएगी, इसलिए चुनाव टालती जा रही है। लुटेरे डरे हुए है, मगर चुनाव तो करवाना ही पड़ेगा। जब चुनाव होगा तो इनेलो उम्मीदवार के खिलाफ उतरने वाले सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। चुनाव के बाद सरकार का गठबंधन टूट जाएगा। चुने हुए नुमाइंदे इन्हें छोड़ इनेलो में शामिल होंगे। फिर चार साल का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। मध्यावधि चुनाव होंगे और इनेलो की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भाजपा सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर खूब बरसे। इस दौरान 20 मिनट के भाषण में उन्होंने 13 बार भाजपा को लुटेरों की सरकार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमने पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी दी थी, मगर षड्यंत्र के तहत उन्हें 10 साल जेल भिजवाया। इन्हें नौकरी मिली, उनकी तो तरक्की हो गई, हमें 10 की बजाय साढ़े 10 साल जेल काटनी पड़ी। उस समय दुष्प्रचार फैलाया गया तो कि ओमप्रकाश चौटाला तो जेल में मरैगा और इनेलो समाप्त हो जाएगी। मगर कार्यकर्ताओं ने संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत किया।
विज्ञापन

धरनारत किसानों के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हम नीति बदल देंगे, ताकि सरकार बदल भी जाए तो नीति कायम रहे। क्योंकि किसान मालामाल होगा तो देश खुशहाल होगा। आज प्रदेश सरकार पर ढाई लाख करोड़ से भी ज्यादा का कर्जा है, जबकि विकास के नाम पर ईंट तक नहीं लगाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रूठे लोगों को मनाकर वापस पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण नियम में संशोधन कर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। इस नियम के तहत एक दिन का किसानों को नोटिस देकर सरकार उनकी जमीन को अधिग्रहण कर लेगी, जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने 25 सितंबर को जींद में होने वाले ताऊ देवीलाल की जयंती समारोह का भी न्योता दिया। इसके बाद चौधरी ओमप्रकाश चौटाला दादरी शहर में अशोक बंसल के आवास पर पहुंचे और जलपान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, प्रकाश भारती, विजय पंचगांव, राजेश गोदारा, अजीत लितानी, रणबीर मैंदोला, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, आनंद श्योराण, सूबे सिंह, जयभगवान ठेकेदार, जगबीर, राहुल मराठा, सत्यवान शास्त्री, संत श्यामकलां, अधिवक्ता दरियाव सिंह, महेंद्र शास्त्री, बबलू श्योराण, कांता श्योराण, पिंकी कोच, कालू घसोला, जगबीर सतगामा, इंद्र शर्मा, संदीप नंबरदार, सज्जन मैनेजर, रामफल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीलाल के पेड़ का फल चोरी कर ले गए लुटेरे
इनेलो सुप्रीमो ने जजपा नेताओं का नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो रूपी पौधा देवीलाल ने लगाया था। जिसे हमने अपने खून से सिंचा। जब पौधा फल देने लगा तो लुटेरे वर्ग के लोग फल चोरी करके ले गए। अब नए सिरे से उस पौधे को और मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed