{"_id":"671967c7cb06846bea0d1db4","slug":"only-two-complaints-came-in-two-days-charkhi-dadri-news-c-21-hsr1034-491038-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: समाधान नहीं इंतजार शिविर कहिए... दो दिन में आईं महज दो शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: समाधान नहीं इंतजार शिविर कहिए... दो दिन में आईं महज दो शिकायतें
Thu, 24 Oct 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय दादरी में आयोजित शिविर में फरियादी की समस्या सुनते ईओ राजेश वर्मा।
रबिन वर्मा
चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद और चारों खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में बुधवार को एक ही फरियादी पहुंचा। मंगलवार को भी स्थिति ऐसी ही रही थी। लोगों में शिविर के प्रति रुझान कम दिखा और यही कारण रहा कि दो दिन में महज दो ही फरियादी अपनी समस्याओं का निवारण कराने पहुंचे।
दादरी जिले में दो दिन का समाधान शिविर अधिकारियों के लिए इंतजार शिविर बना रहा। हालांकि अधिकारियों ने दोनों शिकायतों का समाधान कर दिया। जिले में मंगलवार को भी फरियादियों का रुझान कम ही रहा। दो दिवसीय समाधान शिविर के पहले दिन नगर परिषद कार्यालय में महज एक फरियादी पहुंचा जबकि बाढड़ा, बौंदकलां, झोझूकलां व दादरी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित शिविर में कोई फरियादी नहीं पहुंचा। दूसरे दिन भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। मंगलवार को चरखी दादरी के वार्ड नंबर 10 निवासी व्यक्ति ने कचरा उठान न होने की शिकायत दी थी जिसका अधिकारियों ने तुरंत शिकायत करवा दिया था।
बुधवार को पांच कार्यालयों में समाधान शिविर लगाए गए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शिविर में दो घंटे बैठकर अधिकारियों ने अपना फर्ज निभाया, लेकिन इससे कोई लाभ नहीं हुआ। सुबह नौ बजे शिविर में सभी जगह अधिकारियों ने अपनी कुर्सी संभाली। नगर परिषद में आयोजित शिविर में सुबह 10 बजे केवल एक ही फरियादी शिकायत लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता नरेंद्र ने बताया कि वह वार्ड 10 में रहता है। उसका प्रॉपर्टी टैक्स गलत दर्शाया गया है। इसके समाधान के लिए वह एक साल से भटक रहा था। अब इस शिविर में उसका समाधान हो पाया है। नगर परिषद कार्यकारी अभियंता राजेश वर्मा ने फरियादी की समस्या के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए और मौके पर ही समाधान करवाकर भेजा। दादरी, बाढड़ा, बौंदकलां और झाेझूकलां बीडीपीओ कार्यालय में समाधान शिविर लगाए गए, लेकिन कोई भी ग्रामीण शिविर में फरियाद लेकर नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने दो घंटे बैठकर इंतजार किया और शिविर का समय समाप्त होने के बाद भी वह अन्य कार्य करवाए।