{"_id":"66fc8268152be6adaf06be54","slug":"only-approved-vehicles-will-run-till-the-end-of-voting-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124216-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मतदान समाप्ति तक चलेंगे केवल स्वीकृत वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मतदान समाप्ति तक चलेंगे केवल स्वीकृत वाहन
Wed, 02 Oct 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
दादरी शहर में लगाए गए पुलिस नाका से गुजरने वाले वाहनों की जांच करते सुरक्षाकर्मी।
चरखी दादरी। जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। वीरवार शाम 6 बजे से मतदान समाप्ति तक केवल अनुमति प्राप्त वाहनों का ही प्रयोग किया जा सकेगा।
उपायुक्त ने कहा कि शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इस दौरान वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण रखना जरूरी है। चुनाव के दौरान आम जन मानस की सुरक्षा और जिला में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने जरूरी है। इसलिए तीन अक्तूबर को शाम छह बजे से मतदान समाप्ति तक जिले में केवल स्वीकृति प्राप्त वाहन ही चलेंगे। बाकी वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार के लिए दी गई वाहनों की स्वीकृति तीन अक्तूबर को शाम छह बजे तक के लिए ही है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या उसके चुनाव एजेंट को इस समय के बाद वाहनों की स्वीकृति के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। उम्मीदवार और उसके चुनाव एजेंट सहित कुल तीन वाहनों की स्वीकृति दी जा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग, अंतरराज्यीय मार्ग, राज्य राजमार्ग और मुख्य माल वाहक मार्गों पर वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा। आदेशों में पुलिस, चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए और सरकारी वाहनों को भी छूट दी गई है।
- आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन चला सकेंगे
आवश्यक सेवाओं में प्रयोग होने वाले वाहन जैसे अस्पताल वाहन, एंबुलेंस, दूध वाहन, पेयजल वाहन, बिजली या विभागीय वाहन, आपात ड्यूटी वाहन और चुनाव ड्यूटी पर पुलिस व अन्य अधिकारियों के वाहन सुचारु रूप से चलाए जा सकेंगे। इसके अलावा एक निश्चित स्थान से निश्चित गंतव्य तक जाने वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहन भी चलाए जा सकेंगे।
विकास के लिए क्षेत्रीय मुद्दों के प्रति हों जागरूक : आशीष
बाढड़ा। किसान युवा क्लब की ओर से मंगलवार को गांव बेरला, कान्हड़ा, किष्कंधा व लाड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। साथ ही विधानसभा चुनाव में सभी से मतदान करने का आह्वान किया।
सदस्य आशीष ने बताया कि किसी भी क्षेत्र को आगे बढ़ने के लिए अपने मुद्दों व विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। अगर युवा अपने क्षेत्र के गंभीर विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे और जन प्रतिनिधियों से सवाल पूछेंगे तो उन्हें जवाब देना होगा। ग्रामीण ऐसे व्यक्ति को चुनें जो उनके बीच रहता हो। उनकी समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए।
उन्होंने कहा कि संगठन की इस मुहिम को लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। चुनाव के समय लोग उनके समक्ष खुलकर अपनी बातें रख रहे हैं। साथ में अपने क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए उनके लक्ष्य की जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान विक्रम चंदेनी, विशाल, विकास, अंकित, अमित चौधरी, पूर्व सरपंच युद्धवीर, संजय, राजेश, कबूल आदि मौजूद रहे।