फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One died in road accident

डंपर की टक्कर से ऑटो सवार व्यक्ति की मौत, चार घायल

Fri, 16 Jul 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
One died in road accident
छपार और रासीवास के बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार सवारियां घायल हो गईं। वीरवार सुबह पुलिस ने रोहतक पीजीआई में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में ऑटो सवार घायल के बयान पर सोनीपत जिला निवासी डंपर चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में डोहकी निवासी रवि ने बताया कि बुधवार दोपहर वो गांव के रवि पुत्र राजेंद्र के ऑटो में सवार होकर कितलाना से डोहकी आ रहा था। उसके साथ गांव का ही विनोद साथ था। विनोद और रवि आगे बैठे थे जबकि पीछे भी दो सवारियां बैठी हुई थीं। घायल रवि ने बताया कि जब वो छपार और रासीवास के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांचों लोग घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए भिवानी अस्पताल ले जाया गया। घायल विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बुधवार देर शाम पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और घायल रवि के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed