फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Old Peoples got Opration in Ayushman Yojna

आयुष्मान योजना से बुजुर्ग महिलाओं की आंखों को दोबारा मिली रोशनी

Mon, 16 Sep 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Old Peoples got Opration in Ayushman Yojna
परेशन कराने वाली बुजुर्ग महिला परमेश्वरी देवी। - फोटो : CharkhiDadri
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना के तहत दो निजी अस्पतालों में अब तक 40 मरीज आंखों का ऑपरेशन करवा चुके हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। अहम बात यह है कि पैनल में शामिल दोनों निजी अस्पताल सभी ऑपरेशन सफल रहने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को पहले की तरह की अब स्पष्ट नजर आने लगा है। ज्यादातर ऑपरेशन सफेद मोतियाबिंद के किए गए हैं। इन अस्पतालों में दादरी जिले के अलावा झज्जर जिले के कुछ मरीजों ने भी आंखों के ऑपरेशन करवाए हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना का पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड का बना होना जरूरी है। इस समय सिविल अस्पताल और बौंदकलां सीएचसी में आयुष्मान काउंटर पर गोल्डन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। बाढड़ा उपमंडल के गोपी सीएचसी और झोझूकलां सीएचसी में आयुष्मान काउंटर की सुविधा अभी नहीं है। इस योजना का लाभ सात अलग-अलग कैटेगरी के लोगों को मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आयुष्मान काउंटर पर जाकर कोई भी संपर्क कर सकता है। आयुष्मान योजना के तहत आंखों का निशुल्क ऑपरेशन कराने वाले बुजुर्गों से बातचीत पर अमर उजाला की एक रिपोर्ट....
विज्ञापन

ऑपरेशन रहा सफल, परमेश्वरी देवी को अब नहीं दिखता धुंधला
झज्जर जिले के गांव झांसवा निवासी परमेश्वरी देवी पिछले करीब डेढ़ साल से धुंधला दिखने की समस्या से परेशान थी। टेस्ट कराने पर पता चला कि उसे सफेद मोतियाबिंद है। ऑपरेशन का खर्च दस से बारह हजार बताया गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह ऑपरेशन नहीं करवा पाई। करीब तीन महीने पहले गोल्डन कार्ड बनवाया और शहर के कृष्णा आई अस्पताल में पहुंचकर अपना ऑपरेशन कराया, जो सफल रहा। अब परमेश्वरी देवी पहले को पहले की तरह ही साफ दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू देवी के लिए भी वरदान साबित हुई आयुष्मान योजना
झज्जर जिले के गांव बहराणा निवासी मंजू देवी पिछले करीब 21 माह से आंखों की बीमारी से परेशान थी। मंजू को एक आंख से धुंधला नजर आता था। झज्जर सिविल अस्पताल में चेकअप कराने पर पता चला कि उसे सफेद मोतिया है। मंजू जब निजी रोहतक के एक निजी अस्पताल पर पहुंची तो ऑपरेशन का खर्च करीब साढ़े 12 हजार रुपये बताया गया। करीब साढ़े चार माह पहले मंजू देवी ने अपना गोल्डन कार्ड बनवाया और शहर के कृष्णा अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंची। यहां किया गया ऑपरेशन सफल रहा।
हवा सिंह को भी था मोतियाबिंद, सामने रखी वस्तु नहीं आती थी नजर
ढाणी फौगाट निवासी हवा सिंह ने पैनल में शामिल शहर के गीतांजलि आई अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवाया था, जो सफल रहा। हवा सिंह ने बताया कि उसे मोतियाबिंद था और सामने रखी वस्तु भी नजर नहीं आती थी। ऑपरेशन का खर्च वहन करना बेहद मुश्किल था। इसलिए किसी ग्रामीण की सलाह पर आयुष्मान योजना के तहत अपना गोल्डन कार्ड बनवाया और गीतांजलि अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा। यहां करवाया गया ऑपरेशन सफल रहा और अब कुछ दूरी तक का भी आंखों से नजर आने लगा।

आंखों में जाले से परेशान था रमेश, 25 दिन पहले मिल गई राहत
शहर निवासी बुजुर्ग रमेश ने बताया कि उसे बहुत बाद में पता चला कि वह आयुष्मान योजना का पात्र हैं। इसके तुरंत बाद उसने आयुष्मान काउंटर पर पहुंचकर अपना गोल्डन कार्ड बनवा लिया। रमेश ने बताया कि करीब एक साल से उसे आंखों से कम नजर आने लगा था, जिसके चलते वह परेशान थे। कृष्णा आई अस्पताल में पहुंचकर उसने चेकअप करवाया तो पता चला कि आंखों में जाले की समस्या है। इसके बाद उसने आंखों का जाला हटवाने के लिए यहां ऑपरेशन करवाया, जो सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed