फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   now developement work will be start

Charkhi Dadri News: 150 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर अब शुरू होगा काम

Fri, 11 Oct 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
now developement work will be start
लोक निर्माण विभाग दादरी-चिड़िया एमडीआर समेत शहर के रोहतक रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का करवाएगा निर्माण
विज्ञापन

24 गांवों का जुड़ाव करने वाले जिले के मुख्य संपर्क मार्ग की भी सुधरेगी दशा
इस माह के अंत तक एजेंसियां शुरू करेंगी काम, वाहन चालकों और राहगीरों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आचार संहिता हटने के बाद अब दादरी जिले में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। इस माह के अंत तक लोक निर्माण विभाग के अधिकारी 150 करोड़ की परियोजनाओं पर काम शुरू करवाने जा रहे हैं। 78 करोड़ की एक अन्य परियोजना शुरू करने की औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। जल्द ही यह योजना भी परवान चढ़ने की उम्मीद है।
जिन विकास योजनाओं को अधिकारी सिरे चढ़ाने जा रहे हैं, उनमें शहर के रोहतक रोड फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) समेत दादरी-रोहतक और दादरी-कनीना मुख्य जिला मार्ग (एमडीआर) निर्माण समेत 24 गांवों को जोड़ने वाला एक संपर्क मार्ग शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से रोजाना एक लाख से अधिक वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, शहर और जिले की बड़ी परियोजनाओं का मसौदा लोनिवि अधिकारी पहले ही तैयार कर चुके हैं। इसके बाद संपर्क मार्गाें समेत एक एमडीआर के पुनर्निर्माण की निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन, कार्यादेश जारी नहीं हो पाए थे। इस कारण एजेंसी इन परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं कर पाई। अब आचार संहिता हट चुकी है। इससे कार्यादेश जारी कर विभाग ने काम शुरू करवाने की तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस परियोजना पर आएगी कितनी लागत

परियोजना : 1- रोहतक मार्ग के फाटक पर 77.82 करोड़ रुपये से बनेगा आरओबी
शहर के रोहतक मार्ग फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने का काम अब शुरू हो जाएगा। करीब डेढ़ दशक पुरानी यह मांग पूरी करने पर लोनिवि करीब 77.82 कराेड़ रुपये खर्च करेगा। शहर में बनने वाले तीसरे आरओबी की लंबाई करीब 940 मीटर रहेगी। 880 मीटर लंबाई में आरओबी निर्माण कार्य लोनिवि करवाएगा, जबकि, रेलवे लाइनों के ऊपर 60 मीटर का काम रेलवे विभाग की ओर से करवाया जाएगा।


परियोजना:2- 62.30 करोड़ से बनना है दादरी-कनीना मार्ग

लोनिवि की ओर से दादरी-कनीना मुख्यमार्ग का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य पर करीब 62.30 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसकी निविदा प्रक्रिया आचार संहिता लागू होने से पहले ही पूरी हो चुकी है। जबकि, कार्यादेश जारी नहीं हो पाया था। इस कारण एजेंसी काम शुरू नहीं कर पाई थी। अब विभागीय अधिकारी इस मार्ग के पुनर्निर्माण के कार्यादेश जल्द जारी कर देंगे।

परियोजना: 3- 14.34 करोड़ की परियोजना का 24 गांवों को मिलेगा लाभ
जिले के गांव आदमपुर से महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली तक जाने वाले 24 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण भी करवाया जाना है। 14.34 करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क का निर्माण होने के बाद यहां से गुजरने वाले 10,000 से अधिक वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं, सड़क पुनर्निर्माण कार्य का 24 गांवों को फायदा पहुंचेगा।


परियोजना: 4- दादरी-रोहतक रोड का दोबारा बनना है एस्टीमेट
लोनिवि की ओर से दादरी-रोहतक रोड का भी पुनर्निर्माण करवाया जाना है। हालांकि, अब इसका दोबारा
एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। पहले इस पर करीब 70 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना था। यह मार्ग फोरलेन बनना था। वहीं, पौधरोपण के लिए जगह का पेच फंसने के कारण अब इस मार्ग को पहले की तर्ज पर ही दोबारा बनाया जाएगा। अब इसका एस्टीमेट करीब 50 से 55 करोड़ रुपये का तैयार होने का अनुमान है।



वर्सन:
आचार संहिता हट चुकी है। अब विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। इस माह के अंत तक लोनिवि तीन बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू करवा देगा।
-अश्विनी भारद्वाज, एसडीओ, चरखी दादरी लोनिवि

फोटो 08
चरखी दादरी-कनीना मुख्यमार्ग, जिसका पुनर्निर्माण होना है। संवाद
फोटो 09
शहर का रोहतक रोड रेलवे फाटक जहां आरओबी बनना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed