फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   no nominations return

Charkhi Dadri News: प्रधान पद त्रिकोणीय तो तीन पदों पर रहेगा आमने-सामने का मुकाबला

Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
no nominations return
चुनाव अधिकारी के साथ मौजूद बार एसोसिएशन चुनाव के 13 उम्मीदवार। संवाद
फोटो-27
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी के साथ मौजूद बार एसोसिएशन चुनाव के 13 उम्मीदवार। संवाद
लोगो अदालत से
- 13 फरवरी को अंतिम दिन 13 उम्मीदवारों में से किसी ने वापस नहीं लिया नामांकन फार्म, सचिव पद के लिए सर्वाधिक चार उम्मीदवार मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए एक और प्रक्रिया पूरी हो गई। 13 फरवरी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि रही। 13 उम्मीदवारों में से किसी ने अपने कदम पीछे नहीं खींचे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसोसिएशन के प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला बना है। तीन पदों पर आमने-सामने की टक्कर है। इतना ही नहीं, सचिव पद पर सर्वाधिक चार उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।
वीरवार को नाम वापसी की तिथि थी। लेकिन, कोई उम्मीदवार चुनाव से पीछे नहीं हटा। अब 28 फरवरी को चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों में होड़ मचेगी। प्रत्याशी अपना वोट बैंक बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू करेंगे। 28 फरवरी को मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े 10 बजे से सायं साढ़े 4 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद विजेता प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने पर एसोसिएशन के पांच में से तीन पदों पर आमने-सामने की टक्कर है जबकि प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। सचिव पद पर चार उम्मीदवारों के बीच जंग रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए हैट्रिक लगाने वाले पूर्व प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा, पूर्व प्रधान ऋषिपाल पहल और पूर्व प्रत्याशी सुखवंत सिंह अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इस पद पर तीनों उम्मीदवार अनुभवी हैं। अब ये एक-दूसरे के वोट काटने के लिए रणनीति तैयार करेंगे।
- सचिव पद पर इन चार अधिवक्ताओं ने ठोकी ताल
सचिव पद पर सबसे अधिक नामांकन फार्म जमा हुए। इसके लिए राकेश सांगवान, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रवीण नीटू, वर्तमान सह सचिव गौरव प्रेमी और अधिवक्ता रेणु सांगवान मैदान में हैं। इनमें से तीन उम्मीदवार अनुभवी हैं। रेणु सांगवान पहली बार चुनाव लड़ेंगी। उनके मैदान में आने से महिला अधिवक्ताओं के मत पुरुषों के बजाय महिला पक्ष में जाने की उम्मीद है।


इन पदों पर आमने-सामने का मुकाबला
एसोसिएशन के तीन पदों पर आमने-सामने का मुकाबला रहेगा। इसमें उप प्रधान के लिए पूर्व प्रत्याशी मनदीप फोगाट और अधिवक्ता शैलेंद्र फोगाट में टक्कर रहेगी। दोनों प्रत्याशी एक ही गांव के हैं। अब एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरे हैं। इसी तरह, सह सचिव के लिए अधिवक्ता योगेश शर्मा और दिनेश वत्स मैदान में उतरेंगे। दोनों का पहला चुनावी अनुभव रहेगा। वहीं, कोषाध्यक्ष के लिए दो ही उम्मीदवारों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसमें वर्तमान कोषाध्यक्ष पंकज सिंह व अधिवक्ता धर्मेंद्र फोगाट एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। पंकज सिंह अगर इस बार जीतते हैं तो उनकी हैट्रिक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed