फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Newborn baby's body found in canal

नहर में मिला नवजात बच्चे का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby's body found in canal
बाढड़ा (चरखी दादरी)। बिलावल पंप हाउस के समीप नहर से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। शिशु चार से पांच दिन का बताया जा रहा है। पुलिस ने पंप हाउस सहायक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हड़ौदा कलां निवासी प्रमिंद्र ने बताया कि वो बिलावल पंप हाउस पर सहायक है। वीरवार सुबह वो ड्यूटी पर हाजिर था और करीब साढ़े 10 बजे एक नवजात का शव नहर में बहकर पंप हाउस तक पहुंचा। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंप हाउस कर्मचारियों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। कयास लगाए जा रहे है कि किसी ने अपने कृत्य को समाज से छिपाने के लिए शिशु को नहर में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बिलावल समेत समीपवर्ती गांवों में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed