फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   National flag is our pride, hoist it with pride: MP Dharambir

राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान, इसे गर्व से फहराएं : सांसद धर्मबीरर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
National flag is our pride, hoist it with pride: MP Dharambir
बाढड़ा। देश को आजादी दिलवाने में हमारी चार-पांच पीढ़ियां खप गई। लाखों लोगों ने अपने प्राणों की बलि देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। अब हमारा फर्ज है कि हम सामाजिक सौहार्द की भावना कायम रखते हुए देश के विकास में अपना योगदान दें। बाढड़ा कस्बा के क्रांतिकारी चौक और गांव नांधा में तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन

महाशय मंशाराम और राजा महताब सिंह की प्रतिमा पर तिरंगा झंडा फहराते हुए सांसद ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति को अपनाते हुए विद्रोह करने वाले राजाओं की रियासत उनके पक्ष के राजाओं को उपहार में दे दी। दादरी जिला भी इसी प्रकार झज्जर के नवाब राणा जंग बहादुर को फांसी चढ़ाकर जींद में शामिल किया गया था। महेंद्रगढ़, गुरुग्राम की जागीर भी पंजाब के राजाओं को बांट दी गई थी।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि इतनी कुर्बानियां देने के बाद स्वतंत्रता सन 1947 में मिली और उसे अब 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के महत्व और देशभक्ति की भावना का प्रसार करने के उद्देश्य से 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने घर पर इन तीनों दिन तिरंगा झंडा अवश्य फहराएं।
- ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
गांव कादमा में सांसद ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया। सांसद धर्मबीर सिंह ने बाढड़ा कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण किया और इसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद
सांसद के कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. संजय कुमार, बीडीपीओ रोशनलाल श्योराण, धर्मबीर नेहरा, चेयरमैन सुधीर चांदवास, हवासिंह आर्य, बलवान आर्य, शमशेर सिंह, पंकज, कमल सिंह, बीके वसुधा, ज्योति, अशोक, चंद्रभान, दीपक, टेकचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed