फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   nagar parishad national ranking 323 and state 37 in sanitation ranking

स्वच्छ सर्वेक्षण : राष्ट्रीय स्तर पर 323 तो प्रदेश स्तर पर मिली 37वीं रैंक

Thu, 17 Jul 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad national ranking 323 and state 37 in sanitation ranking
चरखी दादरी नगर परिषद कार्यालय। संवाद
स्वच्छ सर्वेक्षण : राष्ट्रीय स्तर पर 323 तो प्रदेश स्तर पर मिली 37वीं रैंक
विज्ञापन



फोटो 20
चरखी दादरी नगर परिषद कार्यालय। संवाद
- वर्ष 2023-24 के स्वच्छ सर्वेक्षण में दादरी नगर परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर 1863वीं तो प्रदेश स्तर पर मिली थी 18वीं रैंक, इस बार राष्ट्रीय स्तर पर लगाई 1540 पायदानों की छलांग
- ओडीएफ प्लस प्लस हुई दादरी नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम जारी हो गया है। इस बार दादरी नगर परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर 323वीं तो प्रदेश स्तर पर 37वीं रैंक मिली है। अहम बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार राष्ट्रीय रैंकिंग में 1450 पायदानों की उछाल है जबकि प्रदेशस्तरीय रैंक 19 पायदान खिसकी है। वहीं, नगर परिषद सफाई शाखा के अधिकारी जारी परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत टीम ने करीब चार माह पहले शहर का निरीक्षण किया था। उस दौरान टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी, जिनमें सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की दशा, डोर-टू-डोर कचरा उठान और कचरा निस्तारण समेत वॉल पेंटिंग आदि बिंदु शामिल थे। अब वीरवार को सर्वेक्षण का परिणाम जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम की बात करें तो दादरी नगर परिषद को 50 हजार से तीन लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इस बार शामिल किया गया। पिछले वर्ष दादरी नगर परिषद 50 हजार से एक लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शामिल थी। वीरवार को जारी परिणाम में दादरी नगर परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर 323वीं और राज्यस्तर पर 37वीं रैंक मिली है।
वहीं, वर्ष 2023-24 के स्वच्छ सर्वेक्षण की बात करें तो दादरी नगर परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर 1863वीं और राज्य स्तर पर 18वीं रैंक हासिल हुई थी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जो परिणाम जारी किया गया है, उसकी जांच की जा रही है। दादरी नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई बिंदुओं पर काम किए थे जबकि परिणाम उस लिहाज से जारी नहीं किया गया है। उदाहरण के तौर पर पूरे शहर से डोर-टू-डोर कचरे की उठान होती है। परिणाम में 60 फीसदी शहर में यह व्यवस्था लागू बताई गई है।

- ओडीएफ प्लस से ओडीएफ प्लस प्लस हुई रैंक
पिछले साल दादरी शहर को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया था। वर्ष 2024-25 के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद की ओर से ओडीएफ प्लस प्लस और तीन स्टार के लिए आवेदन किया था। राहत की बात यह है कि दादरी नगर शहर इस बार ओडीएफ प्लस प्लस घोषित हो गया है। तीन स्टार के आवेदन में एक भी स्टार नहीं मिला।

- प्रदेश के इन शहरों को पछाड़ा
स्वच्छ भारत मिशन जिला प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि इस बार 50 हजार से एक लाख की आबादी के बजाय दादरी नगर परिषद को 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शामिल किया गया। इससे प्रतिस्पर्धा कड़ी रही। फिर भी दादरी नगर परिषद ने सिरसा, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, हांसी व पलवल आदि को पछाड़ दिया।

वर्सन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में दादरी नगर परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर 323वीं और प्रदेश स्तर पर 37वीं रैंक मिली है। पिछले साल के मुकाबले राष्ट्रीय स्तर की रैंक में काफी सुधार हुआ है। फिलहाल परिणाम का विश्लेषण कर रहे हैं।
-राजेश कुमार, सीएसआई, दादरी नगर परिषद




वर्ष 2018 से 2024 तक ये रही स्वच्छ रैंकिंग

वर्ष - प्रदेश स्तर पर रैंक - राष्ट्रीय स्तर पर रैंक
2018 -- - 315
2019 -- - 850
2020 -- - 11
2021 48 - 43
2022 53 - 58
2023 18 - 1862
2024 37 - 323
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed