{"_id":"67af9a7e2309c966d80ffce1","slug":"nacord-meeting-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131721-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए करें सामूहिक प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए करें सामूहिक प्रयास
Sat, 15 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी ने शुक्रवार को नाकोर्ड कमेटी की बैठक ली। इसमें उन्होंने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा कि युवा पीढ़ी को नशा के दलदल से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। इसमें समाज व संस्थाओं का योगदान अहम रहेगा।
विश्वजीत चौधरी ने कहा कि नशा किसी भी भरे-पूरे परिवार को खत्म कर सकता है। युवा अवस्था के दौरान नशे की ओर आकर्षित होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। इसी से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है।
नशा किसी के लिए भी किसी भी रूप में और किसी भी स्तर पर सही नहीं है। हमारे युवा नशे के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे में हम सभी को मिलकर युवाओं की ऊर्जा को लगाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हम सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। साथ ही नशा विरोधी गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में सभी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नशा करने वालों और नशीले पदार्थ बेचने वालों की निगरानी करें।