फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Monsoon will be active again from 23, good rain expected

Charkhi Dadri News: 23 से फिर होगा सक्रिय मानसून, अच्छी बारिश का अनुमान

Tue, 19 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Monsoon will be active again from 23, good rain expected
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को मौसम दिनभर परिवर्तशील बना रहा। आसमान में बादलवाही बनी रही। बीच-बीच में धूप भी खिली। दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण मेंं नमी की मात्रा 74 प्रतिशत रही। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान मे एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में परिवर्तन देखने में आया। वातावरण में उमस बनने से गर्मी बनी रही। तेज धूप खिलने से गर्मी बनी रही। क्षेत्र में अच्छी बारिश हुए करीब 20 दिन बीत गए हैं। अब बारिश की सख्त जरूरत बनी हुई है। धान,बाजरा व अन्य फसलों को बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। यह सिलसिला 23 अगस्त तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। 23 अगस्त के बाद मानसून की सक्रियता में तेजी आने की संभावना है। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed