फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mini lake being built underpass

अंडरपास बन रहा मिनी झील, आने वाले मानसून सीजन में जलभराव होने पर होंगे खराब हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mini lake being built underpass
चरखी दादरी। गांधीनगर कॉलोनी में रेलवे अंडरपास होने के बावजूद भी लोग खड़ी ट्रेनों के नीचे से गुजरने को मजबूर हैं। सीसीआई व रेलवे स्टेशन के समीप बने अंडरपास में कई माह से पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब मानसून सीजन को देखते हुए गांधी नगर व आसपास की कॉलोनी के लोगों को इस अंडरपास को लेकर चिंता सताने लगी है। बारिश होते ही अंडरपास मिनी झील का रूप ले लेता है।
विज्ञापन

अंडरब्रिज के समीप कॉलोनियों के लोगों ने बताया कि करीब दो साल पहले इस अंडरपास का तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया गया था, ताकि लोगों को ट्रेनों के नीचे से गुजरकर लाइन क्रॉस न करनी पड़े। अब अंडरब्रिज बनने के बाद प्रशासन पानी निकालने की व्यवस्था नहीं कर पाया है। लोगों ने बताया कि बरसात के समय तो यहां हालात और भी बुरे हो जाएंगे। अंडरपास में पानी एकत्रित होने के कारण बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। ब्रिज के नीचे उचित प्रकार से लाइट का प्रबंधन न होने के कारण यहां पर वाहनों के टकराने का भी अंदेशा बना रहता है। अंधेरा होने के कारण महिलाओं व बच्चों को गुजरने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

ये कहना है लोगों का :
1. रेलवे अंडरब्रिज बनने के बाद भी लोग स्टेशन के पास खड़ी ट्रेनों के नीचे से गुजरने को विवश हैं, जिसके कारण कभी भी किसी के साथ दुर्घटना हो सकती है। लोग रेल के नीचे से जाने को मजबूर न हो इसके लिए प्रशासन को ब्रिज के अंदर एकत्रित पानी को निकालने का प्रबंध करना चाहिए। बारिश सीजन से पहले अंडरपास से पानी निकासी का प्रबंध करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनू पंडित, शहर निवासी।
2. प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च करके अंडरब्रिज का निर्माण कर तो दिया। लेकिन यहां पर पानी की निकासी ने होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। यह अंडरब्रिज खाली शोपीस बनकर रह गया है। सरकार को पानी निकासी का प्रबंध करना चाहिए। बारिश सीजन से पहले प्रबंध होना चाहिए।
- प्रवीन गुप्ता, गांधी नगर निवासी।
3. पहले लोग स्टेशन के समीप खड़ी ट्रेन के नीचे से होकर गुजरते थे। किसी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना न हो जाए इससे बचने के लिए अंडरब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन अब अंडरब्रिज के रास्ते में स्थित गड्ढे, और उचित रोशनी का प्रबंध न होना भी दुर्घटनाओं का सबब बन रहा है। बारिश का पानी भरने से परेशानी बढ़ गई। अंडरपास में बारिश का पानी न भरे इसके लिए प्रबंध करना चाहिए।
- जितेंद्र चौहान, गांधी नगर निवासी।
4. बरसात के मौसम से पहले अगर इस समस्या से नहीं निपटा गया तो अबकी बार मानसून में पिछली बार से भी बुरा हाल होने वाला है। लोगों को इस बार और परेशानी झेलनी पड़ेगी। अंडरपास सुविधा के लिए बनाया गया था लेकिन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। इस समय भी अंडरपास में पानी भरा है।

- तरूण कुमार, गांधी नगर निवासी।
- इस जगह का दौरा कर जायजा लिया जा चुका है। जल्दी ही बारिश पानी निकासी के लिए उचित प्रबंध किया जाएगा। पानी की निकासी की जाएगी ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न होने पाए।
- एक्सईएन कृष्ण कुमार, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed