{"_id":"5d9102bb8ebc3e01702d16c7","slug":"millet-procurement-will-start-in-the-market-from-tomorrow-bardana-did-not-reach-the-warehouse-charkhidadri-news-rtk5207263168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से मंडी में होगी बाजरे की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से मंडी में होगी बाजरे की खरीद
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी का मुख्य गेट।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में बाजरे की कटाई कार्य इस समय जोरों पर है। कल से जिले की दादरी और बाढड़ा मंडी में बाजरा खरीद शुरू हो जाएगी। मंडी सूत्रों की माने तो एक अक्तूबर को मंडी में बाजरा पहुंचा जाएगा। लेकिन खरीद करने वाले फूड एंड सप्लाई विभाग ने अभी तक अपनी तैयारियों का अंतिम रूप नहीं दिया है। इधर, मार्केटिंग कमेटी ने दोनों मंडियों में खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभी तक फूड एंड सप्लाई विभाग के पास न तो बारदाना पहुंचा है और न ही खरीदे गए बाजरे को रखने के लिए गोदामों में जगह है। सूत्रों की माने तो अभी फूड एंड सप्लाई विभाग ने ये तक फाइनल नहीं किया है कि बाजरा घसोला गोदाम में रखना है या कोलहावास गोदाम में। मंडी के आढ़ती फूड एंड सप्लाई विभाग के लिए किसानों से बाजरा खरीदेंगे। चरखी दादरी फूड सप्लाई विभाग इस बार करीब साढ़े चार लाख क्विंटल बाजरा किसानों से खरीदेगा। वहीं, पूरे प्रदेश में फूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा एक लाख एमटी बाजरा खरीदा जाएगा।
मार्केटिंग बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक दोनों मंडियों में 15 अक्तूबर तक बाजरे की खरीद की जाएगी। इस बार जिले में बाजरे की बिजाई 37600 हेक्टेयर भूमि पर की गई है। बिजाई का आंकड़ा पिछली बार की तुलना में करीब साढ़े तीन हजार हेक्टेयर कम हुआ है। पिछली बार करीब 42 हजार हेक्टेयर भूमि पर बाजरे की बिजाई की गई थी। मार्केटिंग बोर्ड के खरीद शेड्यूल के मुताबिक छह और 13 अक्तूबर को रविवार होने के चलते बाजरे की खरीद नहीं होगी। अब अगर फूड एंड सप्लाई विभाग की तैयारियों की बात करें तो अभी बारदाना तक नहीं पहुंचा है। विभाग की तरफ से पहली खेप के तौर पर ढाई हजार बारदाना ही मंगवाया गया है। बता दें कि बारदाना जींद से पहुंचना है। वहीं, पिछले सीजन में खरीदी गई सरसों और गेहूं की फसल कोल्हावास और घसोला गोदाम में रखी है। वहीं, शहर स्थित वेयर हाउस का गोदाम भी भरा हुआ है। इसके चलते विभाग को स्टोरेज केंद्र का चयन करने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
ये रहेगा दादरी मंडी का शेड्यूल
दादरी मंडी में एक अक्तूबर को ऊण, नोसवा, इमलोटा, नौरंगाबास जाटान, नौरंगाबास राजपूतान व रामबास गांव के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। दो अक्तूबर को अचीना, जावा, जयश्री, कलाली, बलाली व सांतोर का, तीन अक्तूबर को बांस-रानीला, आबिदपुरा, अखत्यारपुरा, भैरवी, बरसाना व डाढी बाना गांव का और चार अक्तूबर को भागेश्वरी, असावरी, अटेला कलां, बिगोवा, डोहका मौजी व कंहेटी गांव का बाजरा खरीदा जाएगा। पांच अक्तूबर को पहले चार दिन बाजरा न बेच पाने वाले किसानों से बाजरे की खरीद की जाएगी। सात अक्तूबर को बौंद कलां, बौंद खुर्द, बादल, बधवाना, डोहकी, खातीवास व किदारा गांव का, आठ अक्तूबर को हिंडोल, बलकरा, बालरोड, दातोली, मंदौली व पैंतावास कलां का, नौ अक्तूबर को झिंझर, भागवी, बीजणा, चरखी, डुडीवाला नंदकरण व घिकाड़ा गांव का, दस अक्तूबर को कासनी, बिरही खुर्द, बिरहीकलां, चांगरोड़, चिड़िया व दादरी का, 11 अक्तूबर को कोहलावास, डाढी छिल्लर, डोहका दिना, डोहका हरिया, दुधवा व सरूपगढ़ के किसानों से बाजरा खरीदा जाएगा। 12 अक्तूबर को इन गांवों के उन किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा जो शेड्यूल वाले दिन बाजरा नहीं बेच पाए। 14 अक्तूबर को लांबा, डुडीवाला किशनपुरा, फतेहगढ़, घसौला, गोठड़ा व मोरवाला की और 15 अगस्त को मालकोष, कलियाणा, झोझू खुर्द, झोझूकलां, कमोद व कपूरी गांव के किसानों से बाजरे की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
बाढड़ा मंडी में कब, किस गांव की होगी खरीद
बाढड़ा मंडी में एक अक्तूबर को कादमा व बिलावल, दो को हडोदा कलां व हडोदा खुर्द, तीन को हंसावास कलां व हंसावास खुर्द, चार को मांढी केहर व मांढी पिरानु के बाजरे की खरीद की जाएगी। पांच अक्तूबर को इन गांवों के उन किसानों से बाजरा खरीदा जाएगा, जो शेड्यूल वाले दिन किसी कारणवश नहीं बेच पाए थे। सात अक्तूबर को कारी धारणी व कारी मोद, आठ को कारीआदू व कारीदासकी, नौ को कारीरूपा व कारी तोखा, दस को मांढी हरिया व मथुरा व 11 को नांधा व किषकंधा के बाजरे खरीद की जाएगी। 12 अक्तूबर को शेड्यूल वाले दिन बाजरा न बेच पाने वाले किसानों से खरीद की जाएगी। 14 अक्तूबर को बडराई व भारीवास और 15 को भांडवा व भोपाली गांव के बाजरे की खरीद की जाएगी। मार्केटिंग बोर्ड के सचिव बसंत कुमार ने कहा कि जिले में बाजरा खरीद की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। हमने खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया है। किसानों को बाजरा बेचने में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आने दी जाएंगी।
किसान ये रखें ध्यान
- साफ-सुथरा व सूखाकर मंडी में लाएं बाजरा।
- आठ क्विंटल प्रति एकड़ और एक किसान से अधिकतम 40 क्विंटल होगी खरीद।
- शेड्यूल अनुसार मोबाइल में संदेश प्राप्त होने पर ही पहुंचे मंडी।
- किसान मंडी में प्रवेश करते ही गेटपास कटवाकर आढ़ती के पास लगाएं ढेरी।