{"_id":"62c5d83ecf4d1027a83a27bc","slug":"mentally-disturbed-person-commits-suicide-charkhidadri-news-hsr6360350145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से परेशान वार्ड-9 निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। मृतक की पहचान वार्ड-9 निवासी अनिल के रूप में हुई है।
मृतक के पड़ोसी ने पुलिस को दिए बयान में मृतक अनिल (50) सिटी थाना के समीप चप्पल-जूत्तों की स्टॉल लगाता था। वह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। करीब आठ साल पहले उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। वहीं, परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। उसके बाद जब परिजनों ने सुबह देखा तो वह कमरे में पंखे पर लगे फंदे पर झूलता मिला। इसके बाद मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को द गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां कागजी कार्रवाई करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
पत्नी ने भी पंखे पर लटकर की थी आत्महत्या
जानकारी के अनुसार अनिल ने जिस कमरे में फंदा लगाया है उसी में करीब आठ साल पहले उसकी पत्नी ने भी फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त किया था। पत्नी की मौत के बाद से ही अनिल मानसिक रूप से परेशान रहता था। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का देहांत काफी समय पहले हुआ था।
विज्ञापन
वर्जन::
शव का पोस्टामार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विशाल, जांच अधिकारी एवं पीएसआई, सिटी थाना