{"_id":"6140ed868ebc3e7fd851b739","slug":"mega-vaccination-camp-on-the-first-day-12731-people-got-vaccinated-at-84-places-charkhidadri-news-hsr611699049","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा वैक्सीनेशन कैंप : पहले दिन 84 जगहों पर 12731 लोगों को लगाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा वैक्सीनेशन कैंप : पहले दिन 84 जगहों पर 12731 लोगों को लगाई वैक्सीन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिला में मेगा वैक्सीनेशन कैंप के पहले दिन 12731 लोगों को कवर किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 84 जगहों पर टीकाकरण किया। सबसे अधिक वैक्सीनेशन गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ और यहां एक दिन में 1578 लोगों को कवर किया गया है। अगले दो दिन भी मेगा वैक्सीनेशन कैंप जारी रहेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 85 टीमें गठित की हुई हैं।
दादरी जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार पहले से ही ठीक है। अब स्वास्थ्य विभाग ने इसे और तेज करने के लिए तीन दिवसीय मेगा वैक्सीनेशन शिविर लगाया है। इसके तहत 18 स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा करीब 64 अन्य स्थानों पर पहुंचकर मेडिकल टीम ने लोगों को वैक्सीनेट किया। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को बुधवार और वीरवार को भी 84 जगहों पर वैक्सीनेशन होगा। फिलहाल वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है और जल्द से जल्द वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का प्रयास है।
डॉ. आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को 2275 लोगों को को-वैक्सीन और 10456 को कोविशील्ड का डोज दी गई। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में 1212, एमसीएच में 91, बौंदकलां सीएचसी में 1123, अचीना में 450, इमलोटा में 432, रानीला में 700, सांवड़ में 601, झोझूकलां में 912, बलकरा में 446, संतोकपुरा में 694, मानकावास में 1050, माईकलां में 455, गोपी में 1578, बाढड़ा में 613, हड़ौदी में 845, कादमा में 610 और छपार में 337 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पिछले दो दिनों की अगर बात करें तो जिले में 25227 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
आज यहां होगा वैक्सीनेशन
डॉ. आशीष मान ने बताया कि बुधवार को सिविल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा बौंदकलां, गोपी और झोझूकलां सीएचसी पर टीकाकरण होगा। इसके अलावा अचीना, रानीला, इमलोटा, सांवड़, संतोकपुरा, मानकावास, माईकलां, बाढड़ा, बलकरा, हड़ौदी, कादमा और छपार में वैक्सीनेशन शिविर लगेगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे टीमें यहां पहुंचने वाले लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाएंगी।
अब तक ये है जिले में वैक्सीनेशन की स्थिति
डॉ. आशीष मान ने बताया कि दादरी जिले में अब तक 342784 लोगों को पहली और 155813 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि दूसरी डोज की समयावधि पूरी होने के बाद भी जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। उनकी सूची संबंधित सीएचसी और पीएचसी को भेज दी गई है। वो मेगा वैक्सीनेशन कैंप के दौरान उन लोगों को कवर करने का प्रयास करेंगे।
मेगा वैक्सीनेशन कैंप के तहत मंगलवार को हमारी टीमों ने 12731 लोगों को कवर किया। बुधवार और वीरवार को भी जिले में मेगा वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। मेरी अपील है कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।
डॉ. आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज