{"_id":"6142434c8ebc3e88394c8c76","slug":"mega-vaccination-10640-people-got-anti-coronavirus-vaccine-charkhidadri-news-hsr6117998104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा वैक्सीनेशन : 10640 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा वैक्सीनेशन : 10640 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन करती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में मेगा वैक्सीनेशन शिविर के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने 84 जगहों पर 10640 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया। एनएचएम की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अलकनंदा ने भी जिले में पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। डिप्टी डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक भी ली। इसमें टीकाकरण के साथ कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि वीरवार को मेगा वैक्सीनेशन सेशन का समापन किया जाएगा। वीरवार को 10 हजार से अधिक लोगों को कवर करने का प्रयास किया जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अलकनंदा ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी तैयारियां विभाग को पूरी रखनी है। उन्होंने पीडियाट्रिक, आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट और जिले की एंबुलेंस सेवाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सिविल अस्पताल के अलावा शहर के हरिजन मौहल्ला, झोझूकलां, कादमा, बाढड़ा, लाड, इमलोटा व अचीना केंद्र पर लगाए गए टीकाकरण सेशन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सिविल अस्पताल में हुआ सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन
डॉ. आशीष मान ने बताया कि वीरवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन और अन्य 67 जगहों पर आउटरीच सेशन लगाए। सिविल अस्पताल में 1334, एमसीएच में 81, बौंदकलां सीएचसी में 1097, अचीना में 464, इमलोटा में 319, रानीला में 535, सांवड़ में 472, झोझूकलां में 833, बलकरा में 309, संतोकपुरा में 467, मानकावास में 875, माईकलां में 622, गोपी में 921, बाढड़ा में 637, हड़ौदी में 550, कादमा में 812 और छपार में 312 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 1570 लोगों को को-वैक्सीन और 9070 लोगों को कोविशील्ड की डोज दी गई।
विज्ञापन
आज यहां होगा वैक्सीनेशन
डॉ. आशीष मान ने बताया कि वीरवार को सिविल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा बौंदकलां, गोपी और झोझूकलां सीएचसी पर टीकाकरण होगा। इसके अलावा अचीना, रानीला, इमलोटा, सांवड़, संतोकपुरा, मानकावास, माईकलां, बाढड़ा, बलकरा, हड़ौदी, कादमा और छपार में वैक्सीनेशन शिविर लगेगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे टीमें यहां पहुंचने वाले लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाएंगी।
तीन दिन में वैक्सीनेशन
तारीख वैक्सीनेशन
13 सितंबर 12496
14 सितंबर 12731
15 सितंबर 10640
कोरोना जांच के लिए 360 लोगों ने दिए सैंपल
जिले में फिलहाल दो कोरोना सक्रिय केस हैं। बुधवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। दूसरी ओर 360 लोगों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि फिलहाल 336 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक जिले से 241332 सैंपल लिए जा चुके हैं।

वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लेने पहुंची एनएचएम की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अलकनंदा।- फोटो : CharkhiDadri