फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Maximum 31 cattle caught in one night, released in 2 Gaushalas

Charkhi Dadri News: एक रात में पकड़े सर्वाधिक 31 गोवंश, 2 गोशालाओं में छोड़े

Sun, 24 Aug 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 24 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Maximum 31 cattle caught in one night, released in 2 Gaushalas
शुक्रवार रात शहर के कॉलेज रोड से गोवंश पकड़ती नगर परिषद की टीम।
चरखी दादरी। शुक्रवार रात नगर परिषद टीम ने शहर में अलग-अलग जगहों से एक ही रात में सर्वाधिक 31 गोवंश पकड़े और इसके बाद इन्हें दो गोशालाओं में पहुंचाया। 31 अगस्त तक शहर को गोवंश मुक्त करने का लक्ष्य है। डीसी मुनीश शर्मा ने शुक्रवार दोपहर बैठक लेकर नगर परिषद अधिकारियों को गोवंश पकड़ो अभियान को गति देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार शहर में 350 लावारिस गोवंश थे। पिछले करीब 19 दिनों से इन्हें पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 19 दिनों में जहां 189 गोवंश पकड़े गए तो वहीं, शुक्रवार को एक ही रात में 31 गोवंश पकड़े गए।
विज्ञापन

गोवंश पकड़ने की कवायद सेनेटरी इंस्पेक्टर अरुण कुमार की अगुवाई में की गई। रात करीब 10 से 3 बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, कोर्ट रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड समेत पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र से गोवंश पकड़े। अब अगर प्रशासनिक आंकड़ों की बात करें तो शहर में 130 लावारिस गोवंश ही बच गए हैं। 4 अगस्त से अभियान जारी है और अब तक एक रात में सबसे अधिक 31 गोवंश शुक्रवार रात ही पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एक सितंबर को लावारिस गोवंश मिलने पर नगर परिषद जिम्मेदार
बता दें कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीसी मुनीश शर्मा ने स्पष्ट कहा था कि 31 अगस्त तक हर हाल में दादरी शहर कैटल फ्री हो जाना चाहिए। एक सितंबर को अगर शहर की सड़क पर कोई लावारिस गोवंश दिखाई दिया तो इसके लिए सीधे तौर पर नगर परिषद अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

जानिये.... शहर में कब-कब पकड़े कितने गोवंश
तारीख - गोवंश पकड़े - पकड़े गए कुल गोवंश
4 अगस्त - 4 - 4
5 अगस्त - 3 - 7
7 अगस्त - 6 - 13
8 अगस्त - 14 - 27
9 अगस्त - 2 - 29
10 अगस्त - 13 - 42
11 अगस्त - 11 - 53
12 अगस्त - 14 - 67
13 अगस्त - 14 - 81
14 अगस्त - 19 - 100
15 अगस्त - 20 - 120
17 अगस्त - 16 - 136
18 अगस्त - 7 - 143
19 अगस्त - 15 - 158
20 अगस्त - 15 - 173
21 अगस्त - 16 - 189
22 अगस्त - 31 - 220

इन क्षेत्रों से पकड़े गए गोवंश
नगर परिषद टीम ने कॉलेज रोड, नई सब्जी मंडी के बाहर, बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, लोहारू चौक, मथुरी घाटी, बस स्टैंड के पीछे, भिवानी रोड, महेंद्रगढ़ बाईपास, गैस एजेंसी क्षेत्र व चंपापुरी क्षेत्र से लावारिस गोवंश पकड़े हैं।



शुक्रवार रात 31 गोवंश पकड़े गए जिनमें से 27 को अटेला और 4 को लांबा गोशाला में छोड़ा गया। अब तक 220 गोवंश पकड़े जा चुके हैं और जो बचे हैं उन्हें भी जल्द पकड़कर शहर को कैटल फ्री कर दिया जाएगा।
-अरुण कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed