फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mass organizations protest against Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में जनसंगठनों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mass organizations protest against Lakhimpur Kheri violence
शहर में प्रदर्शन करते किसान । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। उत्तर-प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में मंगलवार को विभिन्न जनसंगठनों ने फौगाट खाप-19 की अगुवाई में शहर में रोष प्रदर्शन किया। जनसंगठनों के पदाधिकारी और सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और वहां पुलिसकर्मियों द्वारा बंद किए गए गेट को खोलकर सचिवालय के प्रवेश द्वार तक पहुंच गए। इसके बाद एसडीएम विरेंद्र सिंह को उन्होंने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह नौ बजे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी रोज गार्डन में एकत्रित हुए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने प्रदर्शन की शुरुआत की और परशुराम चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों ने गेट बंद कर दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसे एक झटके में खोल दिया और लघु सचिवालय के मुख्य गेट के समीप बैठ गए। कुछ देर इंतजार करने के बाद एसडीएम विरेंद्र सिंह उनके बीच पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपाकर केंद्रीय मंत्री अजय को बर्खास्त करने की मांग की गई। फौगाट खाप प्रधान बलवंत सिंह फौगाट ने कहा कि लखीमपुर खीरी घटना के पीछे केंद्रीय मंत्री का हाथ था। सरकार को तुरंत प्रभाव से केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करना चाहिए। इस मौके पर सचिव सुरेश फौगाट, विधायक एवं सांगवान खाप-40 प्रधान सोमबीर सांगवान, सचिव नरसिंह सांगवान, पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान, शमशेर फौगाट, श्योराण खाप प्रधान बिजेंद्र सिंह, रणधीर कुंगड़, नितिन जांघू, सुनील पहलवान, राजकुमार, बलजीत फौगाट, कृष्ण फौगाट, योगेश कलकल, रिटायर्ड एसआई कर्णसिंह, पूर्व वाइस चेयरमैन दीपक श्योराण, सूरजभान सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed