फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mason dies after falling from the roof

Charkhi Dadri News: छत से गिरने से राजमिस्त्री की मौत

Sun, 24 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 24 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after falling from the roof
दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मृतक राजेश के परिजनों के बयान दर्ज करते हुए जांचअधि
झोझूकलां। जिले के गांव कलाली निवासी राजेश (47) की अपने घर की छत से गिरने से मौत हो गई। राजेश राजमिस्त्री था और झोझूकलां थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बड़े भाई विजय ने बताया कि राजेश शुक्रवार रात घर की छत पर किसी काम से गया था। रात करीब 11 बजे वो छत से नीचे गिर गया। लहूलुहान हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर किया। सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की और राजेश के बड़े भाई विजय के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो बच्चे हैं जिनमें बेटा अविवाहित और बेटी विवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed