फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   marriage after planting

Charkhi Dadri News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पहले लगाए पाैधे, फिर लिए सात फेरे

Sat, 15 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
marriage after planting
 गांव कारी मेला में फेरों से पहले पर्यावरण संकल्प का संकल्प लेते वर वधू प्रिया व सुरेंद्र सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल करते हुए पर्यावरण प्रहरी मास्टर प्रीतम कारी की बहन प्रिया के विवाह समारोह में प्रिया व सुरेंद्र ने फेरे लेने से पहले पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल संदेश देती है कि विवाह सिर्फ दो जीवनसाथियों का मिलन ही नहीं, बल्कि, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति दायित्व निभाने का अवसर भी हो सकता है।
गांव कारी मेला में पर्यावरणविद् मास्टर प्रीतम कारी की बहन की शादी में स्टैंड विद नेचर संस्था की प्रेरणा से दूल्हा-दूल्हन ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के संकल्प के साथ की। विवाह समारोह में शामिल स्टैंड विद नेचर के सदस्यों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस कार्य की सराहना की। इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन

स्टैंड विद नेचर के जिलाध्यक्ष प्रवीण श्योराण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की यह पहल समाज को एक नई दिशा देगी। विवाह बंधन में बंधते हुए यदि दूल्हा-दुल्हन पर्यावरण बचाने का प्रण लेते हैं, तो यह कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरक बन सकता है। श्योराण ने कहा कि स्टैंड विद नेचर संस्था ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करती रहेगी। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed