{"_id":"68d1992d24dcd152470dac54","slug":"man-durga-worshipped-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-145000-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, घरों में घट स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, घरों में घट स्थापना
विज्ञापन
नवरात्र पर मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। साल के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत के साथ ही शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
शहर के बाला वाला मंदिर, चंपापुरी स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुरानी अनाजमंडी स्थित सिद्ध महादेव मंदिर और छोटी बाजारी स्थित मां दुर्गा के मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा कर परिवार के सुख-स्मृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन लोगों ने घरों में घट स्थापना की।
बाजारों में दिखी रौनक : नवरात्र के पहले दिन बाजार में भी काफी चहल-पहल रही। दुकानों पर पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल, कलश, मिट्टी के बर्तन और सजावटी सामान की काफी मांग रही। इसके अलावा आम दिनों की अपेक्षा फल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दुकानदारों अरुण, राजेश, कृष्ण आदि का कहना है कि नवरात्र के पहले दिन से ही सामान की अच्छी बिक्री रही।