{"_id":"68d0598f2c2646e0ef00d5ca","slug":"mahaveer-jjp-pradhan-mahasachiv-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-144945-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महाबीर छिल्लर बनाए गए जजपा के प्रधान महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महाबीर छिल्लर बनाए गए जजपा के प्रधान महासचिव
Mon, 22 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
पदाधिकारी बनाए जाने के बारे में जानकारी देते पूर्व विधायक राजदीप फोगाट व जिला प्रभारी ऋषिपाल। व
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान व जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास ने रविवार को जिले की कार्यकारिणी घोषित की है।
जेजेपी जिला प्रधान रविंद्र सांगवान ने बताया कि इसके तहत जिले के 53 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत शहर के सेक्टर 9 स्थित देवीलाल की प्रतिमा के समक्ष हवन किया जाएगा। इस दौरान देवीलाल के साथ संघर्ष करने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान चरखी ने बताया कि अनूप सिंह मोरवाला, सूबेदार मेजर जयवीर काकडोली, डॉ. सुरेंद्र डाला व सुनील चांदवास को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया है। ओमप्रकाश यादव चांगरोड, प्रेम मंदोला, धनसिंह कारी, सलीम खान, होशियार सिंह, संजय जगरामबास, राजबीर यादव बरसाना व राजेश पूर्व सरपंच अटेला को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महाबीर छिल्लर को प्रधान महासचिव व अजीत सिंह जटराणा, रामपाल बेरला, राजबीर पूर्व सरपंच दगडोली, रमेश बल्हारा, कृष्ण काकडोली, धूप सिंह, धर्मेंद्र सांगवान, श्रीभगवान इमलोटा व धर्मवीर को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, किसान सेल प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका, हलका अध्यक्ष दादरी राकेश कलकल, विजय श्योराण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सज्जन बलाली आदि उपस्थित रहे।