{"_id":"66fb353096bc2c673b085094","slug":"maharaja-agrasen-mahotsaw-start-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124164-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महाराजा अग्रसेन महोत्सव का किया शुभारंभ, 260 मरीज जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महाराजा अग्रसेन महोत्सव का किया शुभारंभ, 260 मरीज जांचे
Tue, 01 Oct 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल सेवा संघ की ओर से शुरू किया गया चार दिवसीय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित गीता भवन में सोमवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत की गई। इसमें 260 मरीजों ने जांच करवाई। इसकी अध्यक्षता ट्रस्टी गंगाराम ने की।
उन्हाेंने बताया कि शिविर की शुरुआत से पहले रामस्वरूप ब्रह्मचारी की समाधि पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद व राकेश कुमार ने शिरकत की। गीता भवन के छोटे विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अग्रवाल सेवा संघ प्रधान राजकुमार गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन के वंशज समाज कल्याण के कार्यों में संलग्न रहते हैं। अब संघ समाज में भाईचारे और समानता का संदेश फैलाने के लिए निशुल्क भोजन वितरण और चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहा है। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों को निशुल्क दवाएं दीं।
मंच संचालन शुभम गोयल व अनुराग गुप्ता ने किया। इस दौरान राजेश खजांची, बलराम गुप्ता, मुकेश, प्रवीण मित्तल, पवन गुप्ता, पवन, प्रेम मित्तल, अरुण गर्ग, संदीप गोयल, विनोद गर्ग, सुरेश ऐरण, जगदीश ऐरण, निरंजन लाल, बिशंबर, राधेश्याम गर्ग, कृष्ण, जीतराम गुप्ता, कैलाश रिटोलिया, हरिराम खुडानिया, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो -04
गीता भवन में आयोजित शिविर मरीज की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संगठन