फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   line loss increased

Charkhi Dadri News: लाइन लॉस में इजाफा, 16 हजार बिजली डिफाॅल्टर बने सिरदर्द

Wed, 21 Aug 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
line loss increased
ग्रामीण क्षेत्र में 45 प्रतिशत तक पहुंचा लाइनलॉस, शहर में तीन हजार व सब अर्बन डिविजन में 2700 डिफाॅल्टर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। अब डिफाॅल्टर उपभोक्ता को कनेक्शन कटवाना होगा या फिर बकाया राशि जमा करवानी होगी। विभाग अब ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती से पेश आ रहा है। जिले में इस समय 16 हजार डिफाॅल्टर हैं। अकेले शहर में तीन हजार व सब अर्बन डिविजन में 2700 डिफाॅल्टर हैं। जिला का लाइन लॉस 21 प्रतिशत को पार कर गया है। ग्रामीण क्षेत्र में इसका आंकड़ा 45 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। लाइन लॉस बढ़ने से बिजली निगम को घाटा झेलना पड़ रहा है।
बिजली निगम लाइन लॉस कम करने और चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। चोरी रोकने के लिए दिन-रात छापेमारी की जा रही है। निगम गांव और शहरों में बिजली चोरों पर एक साथ नजर रखे हुए हैं। जहां भी बिजली चोरी की शिकायत मिलती है, वहां छापा मारा जाता है। बिजली चोरी केस पकड़ में आने पर मोटा जुर्माना लगाया जाता है। शहर की अगर बात करें तो बाहरी कॉलोनियों में और गांवों में बिजली चोरी ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन


अब बिजली निगम की नजर डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर टिकी है। निगम की योजना है कि प्रत्येक डिफाॅल्टर के पास पहुंचकर रिकवरी की जाए। बिल का पैसा जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाए। इसके लिए निगम ने पूरी योजना से काम शुरू कर दिया है। घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिल की रिकवरी की जाती है। जो भी डिफॉल्टर बिल राशि का भुगतान नहीं करेगा उसी समय कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं के लोड आदि की भी जांच की जाती है। लोड ज्यादा पाए जाने पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। निगम घरेलू और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कस रहा है।



- बिजली आपूर्ति में सुधार पर भी फोकस
बिजली निगम आपूर्ति में सुधार पर भी फोकस रहा है। शहर के बिजली लोड को कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए गए हैं। ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मरों पर फॉल्ट कम करने की दिशा में भी काम हो रहा है। ताकि, ब्रेक डाउन की समस्या से भी छुटकारा मिल सके।


वर्सन:
शहर में करीब 19 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। दो पाॅवर सब स्टेशन के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है। जो उपभोक्ता डिफॉल्टर हैं, वे 31 अगस्त तक कार्यालय जाकर या ऑनलाइन अपनी बकाया बिल राशि का भुगतान कर सकते हैं। बाद में निगम कनेक्शन काटेगा।

-राकेश कुमार, एसडीओ, सब अर्बन डिविजन (बिजली निगम)
फोटो-=00
दादरी रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed