फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   krishna lifted govardhan

Charkhi Dadri News: कृष्ण ने गोवर्धन उठा ब्रजवासियों को बचाया

Sun, 21 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
krishna lifted govardhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुराना बस स्टैंड पर चल रही रासलीला के 10वें दिन गिरिराज भगवान की पूजा का मंचन किया गया। वृंदावन से रासलीला आचार्य मुकेशचंद्र ठाकुर एवं उनकी मंडली ने इस प्रसंग का सजीव मंचन किया।
मंचन के दौरान दर्शाया गया कि नंदबाबा के आंगन में ब्रजमंडल की पंचायत होती है। यहां हर वर्ष की तरह इंद्रदेव की पूजा की तैयारियों पर चर्चा की जाती है। इसी बीच भगवान कृष्ण अपने स्वप्न का उल्लेख करते हुए बताते हैं कि इस बार गिरिराज भगवान की पूजा की जाए, इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन

प्रारंभ में पंचायत के सरपंच इस प्रस्ताव का विरोध करते हैं, बाद में ब्रजवासी कृष्ण के पक्ष में होकर गिरिराज भगवान की पूजा के लिए सहमत हो जाते हैं। इसके बाद सभी भक्त हर्षोल्लास से गिरिराज पूजन की तैयारी करते हैं और निश्चित समय पर पूजन सम्पन्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर इंद्रदेव क्रोधित हो जाते हैं और सात दिन तक लगातार वर्षा करते हैं, जिससे पूरा ब्रजमंडल जलमग्न हो जाता है। ब्रजवासी कृष्ण की शरण में जाते हैं। तब भगवान कृष्ण अपनी तर्जनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर बारिश से सभी की रक्षा करते हैं। इंद्रदेव को अपनी भूल का एहसास होता है और वह कृष्ण एवं गिरिराज भगवान से क्षमा मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed