फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Korana: Two patients discharged, four students found infected

कोराना : दो मरीज हुए डिस्चार्ज, चार छात्र मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Korana: Two patients discharged, four students found infected
चरखी दादरी। जिले में पांव पसार रहे कोरोना ने स्कूली विद्यार्थियों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चार विद्यार्थियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए संक्रमितों में एक छात्र व तीन छात्राएं शामिल हैं। तीनों छात्राएं शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की रहने वाली हैं, जबकि संक्रमित छात्र बलकरा से हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दो संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया, जिसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो संक्रमित स्वस्थ हुए जिसके बाद जिले में छह सक्रिय केस बचे थे। उन्होंने बताया कि शाम को चार नए केस मिले, जिसके बाद सक्रिय केस बढ़कर 10 हो गए। सीएमओ के अनुसार, शुक्रवार को कबीर नगर निवासी 17 वर्षीय छात्रा, घिकाड़ा रोड निवासी 16 वर्षीय छात्रा, पुराने गोशाला क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा और बलकरा निवासी 17 वर्षीय छात्र संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि चारों नए संक्रमितों को विभाग ने ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 5094 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 139 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 4945 कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभागीय टीमों ने 936 सैंपल लिए, जिसके बाद कुल सैंपल संख्या बढ़कर 316701 हो गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 644 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिविल अस्पताल में हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन -
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 4292 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 15 से 17 आयुवर्ग में 2149 किशोर कवर किए गए। शुक्रवार को 3240 लोगों को को-वैक्सीन तो 1043 को कोविशील्ड की डोज दी गई। सिविल अस्पताल में सबसे अधिक 1034 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया।
- आज यहां होगा वैक्सीनेशन -
डॉ. आशीष मान के अनुसार शनिवार को दादरी शहर में सिविल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल में वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके अलावा बौंदकलां, गोपी और झोझूकलां सीएचसी समेत सभी 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्य होगा।

--
वर्जन::
शुक्रवार को चार नए कोरोना केस सामने आए हैं और अब जिले में दस सक्रिय केस हो गए हैं। लोगों से अपील है कि सतर्कता बरतते हुए कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें, तभी इससे बचाव संभव है।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed