{"_id":"68a35bfa9db873b83d0834d6","slug":"jjp-has-done-work-for-the-benefit-of-backward-class-dharampal-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142969-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा ने पिछड़ा वर्ग के हित के लिए करवाए कार्य : धर्मपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा ने पिछड़ा वर्ग के हित के लिए करवाए कार्य : धर्मपाल
Tue, 19 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां। झोझूकलां में सोमवार को जजपा (जननायक जनता पार्टी) पिछड़ा वर्ग की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी धर्मपाल प्रजापति ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता पूर्व हलका अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की रही।
धर्मपाल ने कहा कि दुष्यंत चौटाला जब उपमुख्यमंत्री थे तब पिछड़ा वर्ग को राजनीति में 8 प्रतिशत आरक्षण दिलाया। उनके कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग के हिता के लिए सबसे ज्यादा कार्य किए गए। पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए नौकरियों में आरक्षण दिलाने का काम भी जजपा ने करवाया। पिछड़ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए फ्री बस पास सुविधा मुहैया करवाई।
पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि कि स्वर्गीय देवीलाल ने अपने कार्यकाल में पिछड़े वर्ग की कन्याओं की शादी में कन्या शगुन राशि की शुरुआत की। पिछड़ा वर्ग की भलाई के कार्य केवल देवीलाल परिवार ही कर सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र सांगवान चरखी, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली, हलका प्रधान विजय श्योराण, राकेश कलकल आदि मौजूद रहे।