{"_id":"66ff2b57d07ef780bf02bb54","slug":"jbt-course-again-start-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124343-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक वर्ष जीरो सत्र बीतने के बाद शिक्षा विभाग ने शुरू किया जेबीटी प्राथमिक शिक्षक कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक वर्ष जीरो सत्र बीतने के बाद शिक्षा विभाग ने शुरू किया जेबीटी प्राथमिक शिक्षक कोर्स
Fri, 04 Oct 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन मिशन
प्रदेश में 320 और चरखी दादरी जिले के 12 शिक्षण संस्थानों में होने हैं दाखिले, शेड्यूल भी हुआ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एक वर्ष जीरो सत्र बीतने के बाद शिक्षा विभाग ने राज्य में जेबीटी प्राथमिक शिक्षक कोर्स फिर से शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद की ओर से एडमिशन का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
राज्य भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों में करीब 17 हजार सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चरखी दादरी जिला में ऐसे 12 शिक्षण कॉलेज हैं, जिनमें एडमिशन होने हैं। यह दो वर्षीय प्राथमिक शिक्षक कोर्स है।
शिक्षा सत्र 2023 में डीएलएड यानी जेबीटी कोर्स में एडमिशन नहीं हुए थे। यह सत्र खाली रहा था। प्राइवेट शिक्षण कॉलेज एसोसिएशन ने दाखिला शुरू करवाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अपील की थी। उच्च न्यायालय ने शिक्षा विभाग को दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिए थे। अब न्यायालय के आदेशों पर अब शिक्षा विभाग चंडीगढ़ ने पत्र क्रमांक: 6/8/2016 DIET (2) दिनांक 1-10-2024 के तहत दाखिला शुरू करने संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। इसकी प्रति एससीईआरटी गुरुग्राम व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
अब एससीईआरटी की ओर से जल्द दाखिला के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस कोर्स में 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंकधारक दाखिला ले सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन करने के बाद मेरिट सूची जारी होगी। उम्मीदवारों से शिक्षण कॉलेजों का ऑप्शन भरवाया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया में कॉमर्स, कला व विज्ञान संकाय के लिए अलग-अलग सीटें आवंटित होंगी। दाखिला प्रक्रिया में हरियाणा से बाहर के युवा भी भाग ले सकेंगे। इस कोर्स की परीक्षाएं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड संचालित करवाता है। दो वर्षीय कोर्स में पहले साल चार व दूसरे साल सात सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होती है।
फोटो- 04
जिला प्राथमिक शिक्षा एवं अध्याप प्रशिक्षण बिरही कलां में इंटर्नशिप एसाइनमेंट कार्यक्रम में मौजूद जेबीटी प्रशिक्षु। फाइल फोटो