{"_id":"68e42005b1a757b9670f066b","slug":"jam-in-city-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-145768-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दुकानों के सामने खड़े वाहन, बन रहे जाम के कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दुकानों के सामने खड़े वाहन, बन रहे जाम के कारण
Tue, 07 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। त्योहारी सीजन की खरीदारी के चलते शहर की मुख्य सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। खरीदारी करने आए लोग दुकानों के सामने सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में बढ़ती भीड़ के साथ ही अधिकतर लोग अपने निजी वाहनों में खरीदारी करने आ रहे हैं लेकिन पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण वे अपने वाहन दुकानों के सामने सड़क पर खड़े कर देते हैं। इससे मुख्य सड़कों पर जाम लग जाता है। इससे अन्य वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
शहर के बस स्टैंड परिसर में जाने वाली अधिकतर रोडवेज की बसें मुख्य सड़कों से गुजरती हैं। दुपहिया वाहन चालकों संदीप, राजेश, प्रवीण शर्मा, राकेश, अजीत और पंकज ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को त्योहारों के इस मौसम में पार्किंग स्थल तय करने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि खरीदारों के लिए सुरक्षित पार्किंग बनवाकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया जा सकता है।