{"_id":"68e56d1c0b41ccba52070225","slug":"irrigation-equipment-stolen-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-145850-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भांडवा और कारी धारणी में खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भांडवा और कारी धारणी में खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी
Wed, 08 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव भांडवा और कारी धारणी में सोमवार की रात चोर 10 से अधिक किसानों के खेतों से सिंचाई फव्वारा सिस्टम के पाइप और नोजल चोरी कर ले गए।
पीड़ित किसान सुरेंद्र सिंह, राजेश श्योराण (भांडवा निवासी) और राजेश कुमार, रामकिशन, लीलाराम, पहाड़ी सिंह, अजीत सिंह, हनुमान सिंह (कारी धारणी निवासी) ने बाढड़ा पुलिस थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने बताया कि वे खेती-बाड़ी कर अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाते हैं। उन्होंने खेतों में सिंचाई के लिए जरूरी उपकरण लगाए हुए थे। 5 और 6 अक्तूबर की रात को भांडवा से कारी धारणी रोड के आसपास के खेतों से फव्वारा सिस्टम के पाइप और नोजल चोरी कर लिए गए। वहीं, सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पिछले सप्ताह गांव जगरामबास में भी 30 से अधिक पाइप और नोजल चोरी होने की घटना हुई थी लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रहीं चोरियों से किसानों में काफी रोष है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि इन उपकरणों की कीमत हजारों रुपये में होती है। बार-बार चोरी की घटनाएं उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ रही है।
फोटो 15 गांव भांडवा में मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद