{"_id":"628d244a7d882701e552be52","slug":"internet-facility-stalled-in-rta-office-for-four-days-people-upset-due-to-work-stuck-charkhidadri-news-hsr6325531120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से आरटीए कार्यालय में इंटरनेट सुविधा ठप, काम अटकने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से आरटीए कार्यालय में इंटरनेट सुविधा ठप, काम अटकने से लोग परेशान
विज्ञापन
चरखी दादरी। आरटीए कार्यालय में पिछले चार दिनों से इंटरनेट सेवा ठप है, जिसके चलते यहां काम करवाने आने वाले लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने पहुंचे युवाओं और अन्य वाहन चालकों ने बाधित सेवाओं को लेकर रोष जताया। लोगों ने बताया कि पिछले चार कार्य दिवस से वो कार्यालय के चक्कर काट रहे हें, लेकिन काम नहीं बन पा रहे। दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समस्या से संबंधित टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं और उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को परेशान लोगों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि गत वीरवार से वो परेशान हैं, लेकिन हर बार कर्मचारी इंटरनेट न चलने की बात कहकर उन्हें वापस भेज देते हैं। उन्होंने बताया कि आरटीए विभाग की सेवाएं बाधित हैं और इसके चलते उनके जरूरी काम अटके हुए हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार चक्कर लगाने से उन्हें शारीरिक व आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
देवेंद्र, अनिल, संजीत, राहुल, विरेंद्र, जगबीर, गोविंद, रविंद्र, संजय, मोहित,आनंद, निटू, मंदीप आदि ने बताया कि चार दिन बाद भी आरटीए विभाग के अधिकारी इंटरनेट की समस्या का समाधान नहीं करवा पाए हैं, जिसका खामियाजा यहां आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
परेशानी : कोई 35 तो कोई 70 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंच रहा कार्यालय -
- पिछले चार दिनों से लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए मैं कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन इंटरनेट सेवा बंद होने की बात कहकर कर्मचारी वापस भेजे देते हैं। एक बार आने-जाने में 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
- धर्मबीर, बास अचीना निवासी।
घर पर जरूरी काम छोड़कर लाइसेंस बनवाने के लिए पिछले तीन दिनों से आरटीए कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन काम नहीं बन पा रहा। बार-बार आने जाने में समय व पैसा बर्बाद होता है।
- सुमित, पालड़ी निवासी।
चार चक्कर लगाने के बाद भी मेरा लाइसेंस रिन्यू नहीं हुआ है। हर बार कर्मचारी रटी-रटाई इंटरनेट न चलने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। इस तर्क को सुनकर मैं परेशान हो चुका हूं।
- अनिल, दादरी निवासी।
घर से आरटीए कार्यालय आने-जाने में मुझे करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। शुक्रवार से में यहां लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए आ रहा हूं, लेकिन इंटरनेट सेवा ठप होने के कारण काम नहीं बन पा रहा।
- भूपेंद्र, कादमा।
-------
वर्जन::
पिछले दिनों आई तेज आंधी व बरसात से इंटरनेट की केबल में फॉल्ट हो गया है, जिसके चलते इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ी है। इंटरनेट प्रदाता कंपनी को तीन-चार शिकायत कर चुकी हूं, लेकिन अभी तक इंटरनेट की सेवाएं बहाल नहीं हुई हैं। इंटरनेट सेवा चालू होते ही नियमित कार्यों की सेवाएं बहाल कर दी जाएगी।
- दर्शना भारद्वाज, आरटीओ, चरखी दादरी।