फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Innovation gave new direction to education, 106 teachers got honor

Charkhi Dadri News: नवाचार से शिक्षा को प्रदान की नई दिशा जिले के 106 शिक्षकों को मिला सम्मान

Fri, 05 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 05 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Innovation gave new direction to education, 106 teachers got honor
जिलास्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षक को सम्मानित करते डॉ. मुनीश नागपाल। स्रोत: जनसंपर्क विभाग
चरखी दादरी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत बच्चों को साक्षरता और संख्यात्मकता में निपुण बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को वीरवार को संपर्क फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

घिकाड़ा रोड़ स्थित केएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा बोर्ड के सचिव और अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल उपस्थित रहे। उन्होंने नवाचार से शिक्षा को नई दिशा देने वाले तीनों खंडों से चयनित 106 शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान तीनों खंडों से आए विद्यालय प्रभारियों, शिक्षकों, मेंटरों और शिक्षा अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया। डाॅ. मुनीश ने सभी शिक्षकों और मेंटरों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज में बदलाव लाता है। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन अपने आप में विभाग का एक सराहनीय प्रयास है। इसमें अध्यापकों को उनके साथी अध्यापकों के द्वारा किए गए नवाचारी शिक्षण प्रयासों को एक-दूसरे के साथ साझा करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपर्क फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराए गए संपर्क एप और संपर्क टीवी बॉक्स प्राथमिक शिक्षा की दिशा में अभिनव कदम है। इनसे न केवल शिक्षकों को पढ़ाने के नए साधन मिले हैं बल्कि विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीक से सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक पूरी लगन के साथ मटके का निर्माण किया जाता है उसी प्रकार शिक्षक भी बच्चों का सर्वांगीण विकास करने में अपनी भूमिका निभाता है।

इस दौरान नगराधीश प्रीति रावत, जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह नारा, बीईओ जलकरण, जिला निपुण कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार, उल्लास कोऑर्डिनेटर हरपाल आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed