फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   INLD supremo OP Chautala said – Grand alliance needed to defeat BJP

Haryana: इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला बोले- भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन की जरूरत

Fri, 23 Jun 2023 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 09:48 PM IST
सार

बाढड़ा का दौरा करने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश में चल रही परिवर्तन पदयात्रा में उमड़ रही भीड़ भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में कामयाब होगी।

विज्ञापन
INLD supremo OP Chautala said – Grand alliance needed to defeat BJP
बाढड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा में हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की पूंजीपति नीतियों से देश व प्रदेश में आमजन बेहाल है और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। जनता की आवाज उठाने के लिए प्रदेश में चल रही परिवर्तन पदयात्रा में उमड़ रही भीड़ भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में कामयाब होगी। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन समय की जरूरत है और इसमें इनेलो की सक्रिय भागीदारी होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी आज चरम पर है, लेकिन भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए कोई न कोई विवाद पैदा कर देती है। सत्ता में बैठे लोग आज किसान व कमेरे वर्ग के बजाय पूंजीपतियों के हित की भावना से काम कर रहे हैं। यह भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए जायज नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। करों का बोझ लादकर कुछ योजनाओं के नाम पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जनता सब जान चुकी है। आज किसानों को सब्जबाग दिखाकर उसकी भूमि छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब देश और प्रदेश का किसान खुशहाल होता है तभी तरक्की होती है। जब किसान कंगाल होता है तो देश के विकास में भी गतिरोध होता है। आज हरियाणा पर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। प्रदेश के 22 लाख से अधिक किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। इस दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष विजय, हलकाध्यक्ष सत्यवान व बंसी डांडमा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed