फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   independence day

रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से मनाया जश्न-ए-आजादी पर्व

Sat, 17 Aug 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
independence day
फोटो 14 शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए आयुक्त। - फोटो : CharkhiDadri
73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह वीरवार को बलिदान स्मारक स्टेडियम परिसर में रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रोहतक मंडल के आयुक्त पंकज यादव ने राष्ट्र ध्वज फहराकर परेड ग्राउंड में मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

बलिदान स्मारक स्टेडियम में रिमझिम वर्षा के बीच मुख्य अतिथि ने तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने मार्चपास्ट का निरीक्षण किया और उसके बाद परेड की सलामी ली। उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस टुकड़ी, एनसीसी, एचसीसी व स्काउट दल ने शानदार परेड कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। आयुक्त पंकज यादव के साथ उपायुक्त धर्मवीर सिंह व पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा भी मुख्य मंच पर मौजूद रहे। कमिश्रर पंकज यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण है। आज से 73 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेता जी सुभाषचंद्र बोस, अटल बिहारी वाजपेयी आदि महान नेताओं की बदौलत देश को ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता मिली थी। इस दिन के रानी लक्ष्मी बाई, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, भगतसिंह आदि वीरों ने अपना बलिदान दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व से भारत विश्व पटल पर अग्रणीय देशों में गिना जाता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्ताव पर संसद के दोनों सदनों ने अनुच्छेद 370 हटाकर भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में युवाओं को पारदर्शी आधार पर नौकरियां, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, आयुष्मान जैसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। संबोधन के पश्चात आयुक्त पंकज यादव ने शहीद वीरांगनाओं और शौर्य चक्र पदक विजेताओं को शाल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में एक दर्जन से अधिक स्कूलों के बच्चों ने पीटी, डंबल व लेजियम शो का तालमेल के साथ बैंड की धुन पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान आयुक्त पंकज यादव की पत्नी रितु यादव, एडीजे अरविंद नासियर, सीजेएम हेमंत यादव, सिविल जज मुकेश कुमार, अमित शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, सोमबीर सांगवान, एसडीएम संदीप अग्रवाल, नगरपरिषद चेयरमैन संजय छपारिया, चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, रमेश कुमार, नगरपरिषद सचिव राजेश वर्मा, कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, तहसीलदार कंवल सिंह यादव, कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रामौतार शर्मा, दादरी बार एसोसिएशन के प्रधान ऋषिपाल पहल, संजीव मड़िया, प्राचार्य यशवीर सिंह, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, सतबीर सिंह सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेस मॉडल स्कूल, संस्कार पब्लिक, एपीएस, केएन स्कूल, राकवमावि, एपीजे एवं आर्य स्कूल झोझूकलां के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति व राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनभावन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कमिश्रर ने जिला दादरी के प्रमुख समाजसेवी, सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों तथा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके अलावा परेड, पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

आयुक्त पंकज यादव सहित जिला उपायुक्त धर्मवीर सिंह व पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने इसके बाद नागरिक अस्पताल में मुख्य अतिथि ने मरीजों को फल वितरित किए व उनका हालचाल पूछा। इससे पहले आज सुबह रोज गार्डन में शहीद स्मारक पर जाकर आयुक्त पंकज यादव ने दादरी के अमर बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया। दादरी जिला के उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने समारोह से पहले सुबह अपने कैंप ऑफिस में ध्वजारोहण किया। सिविल अस्पताल में भी राष्ट्रध्वज फहराया गया।

फोटो 09  लोकगीत पर प्रस्तुति देतीं छात्राएं।

फोटो 09 लोकगीत पर प्रस्तुति देतीं छात्राएं।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed