{"_id":"6352332fccf6c4122755336d","slug":"incorrect-use-of-aadhar-card-resident-of-bigwa-of-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: आधार कार्ड का गलत प्रयोग कर पांच जगह भेजी झूठी शिकायत, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: आधार कार्ड का गलत प्रयोग कर पांच जगह भेजी झूठी शिकायत, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पर केस दर्ज
Fri, 21 Oct 2022 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:21 AM IST
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट निशांत ने उसके आधार कार्ड का गलत प्रयोग किया है। अगर और कहीं उसके आधार कार्ड का गलत उपयोग होता है तो इसका जिम्मेदार वन मंडल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट निशांत होगा।
विज्ञापन
aadhar card
- फोटो : facebookAll India Radio News
विस्तार
चरखी दादरी के बिगोवा निवासी एक व्यक्ति के आधार कार्ड की प्रति का गलत उपयोग करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने इसका आरोप वन मंडल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पर लगाया है। उसका आरोप है कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने उसके आधार की प्रति का गलत प्रयोग कर एक दरोगा के खिलाफ झूठी शिकायत पांच जगह दे दी। दादरी सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर वन मंडल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ धारा 419 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बिगोवा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसके नाम से जैव विविधता बोर्ड में एक झूठी आरटीआई लगाई गई। इसे निरस्त कराने के लिए उसने 21 जून को अपने आधार कार्ड की प्रति पर हस्ताक्षर कर वन मंडल कार्यालय में जमा कराया था। धर्मेंद्र का आरोप है कि वन मंडल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट निशांत ने उसके आधार कार्ड की प्रति का गलत उपयोग किया और वन दरोगा भूपेश के खिलाफ उसके नाम से डीजीपी, वन मंत्री, प्रधान मुख्य संरक्षक, आईजी रोहतक और मुख्य वन संरक्षक हिसार को भेज दी।
विज्ञापन
धर्मेंद्र ने बताया कि इसका पता उसे बाद में चला कि उसके दरोगा के खिलाफ कहीं कोई शिकायत नहीं की और इस मामले में भी वो कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता। शिकायतकर्ता ने बताया कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट निशांत ने उसके आधार कार्ड का गलत प्रयोग किया है। अगर और कहीं उसके आधार कार्ड का गलत उपयोग होता है तो इसका जिम्मेदार वन मंडल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट निशांत होगा। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन