फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   in raid time drug inspector arrested

Charkhi Dadri News: सीएम उड़नदस्ते के साथ छापा मारने गया था तरुण

Fri, 16 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
in raid time drug inspector arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत लेने के मामले में काबू किए गए दादरी ड्रग इंस्पेक्टर तरुण कुमार की नियुक्ति करीब एक साल पहले हुई थी। अभी वह प्रोबेशन पीरियड में चल रहा था। यह समाप्त होने से पहले ही तरुण भारद्वाज को एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने दबोच लिया। रिश्वत राशि की उगाही का खेल वह दलाल रोहित उर्फ साहिल के साथ मिलकर खेल रहा था। दलाल की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
दरअसल, जिस समय एसीबी ने दादरी ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को काबू किया, उस समय वह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ मोरवाला गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारने के लिए गया था। एसीबी करनाल टीम वहीं पहुंच गई। वहां से ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को गाड़ी में बैठकार अपने साथ ले आई।
विज्ञापन

इसके बाद झज्जर जिले से ड्रग इंस्पेक्टर को मोरवाला बुलाकर कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि, वीरवार रात करीब 9 बजे तक भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अपनी जांच कर रहा था। एसीबी टीम तरुण भारद्वाज और उसकी रिश्वत लेने वाले अभिमन्यु से पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाल ने किया था मेडिकल स्टोर संचालक से संपर्क, एक लाख में सौदा हुआ तय : मेडिकल स्टोर को ताला लगाकर चाबी साथ लाने के बाद तरुण भारद्वाज ने दलाल रोहित उर्फ साहिल को विकास से संपर्क करने की बात कही। इसके बाद दलाल ने विकास से संपर्क किया। एक लाख रुपये में सौदा तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed